फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्ताक खान का निधन: सितारों ने जताई संवेदना, राजपाल ने याद की आखिरी मुलाकात, सनी देओल ने परिवार को दी हिम्मत

Fri, 25 Sep 2026 08:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mushtaq Khan Death: 'गदर' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में अपने किरदार से लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता मुश्ताक खान नहीं रहे। कल 24 सितंबर को उनका निधन हो गया। अभिनेता के निधन पर फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
मुश्ताक खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मुश्ताक खान का कल गुरुवार को निधन हो गया। अमर उजाला से बातचीत में मुश्ताक खान के करीबी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने उनके निधन की पुष्टि की। मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। मुश्ताक खान के निधन के बाद कई सितारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए हैं।

विज्ञापन

राजपाल यादव बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'
मुश्ताक खान के निधन पर राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अभिनेता से अपनी आखिरी मुलाकात का जिक्र किया है, जो उनके निधन से कुछ घंटे पहले ही की थी। राजपाल ने लिखा है, 'मैं आज दोपहर में मुश्ताक भाई से मिलने गया था। उनसे बातें कीं, उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया और हमारी सारी बातें वह सुन रहे थे। रिएक्ट भी कर रहे थे। मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा की दो घंटे पहले मैं जिनसे मिला, जिनसे हाथ मिलाया, वो अब हमारे बीच नहीं है। ऊपर वाले के फैसले के आगे हम सब नतमस्तक हैं। मुश्ताक भाई हमेशा एक लोकप्रिय इंसान और अभिनेता थे, हैं और रहेंगे। आपको बड़े दुखी हृदय के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं'।
 

निर्देशक अनिल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
निर्देशक अनिल शर्मा ने पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'कितने लम्हे संग गुजारे। कितनी फिल्मे साथ में की। उफ्फ... इतनी जल्दी मुश्ताक भाई चले जाएंगे .. उसके बारे में सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे'।
 

सनी देओल ने किया याद
सनी देओल ने लिखा है, 'मुश्ताक खान के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। वे बहुत उम्दा इंसान और शानदार कलाकार थे। उनके साथ की बेहद खूबसूरत यादें हैं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत मिले'।

अनुपम खेर बोले- 'उनके साथ खूबसूरत यादें बनीं'
अभिनेता अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो साझा किया है और मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मुश्ताक खान साहब के साथ काम करते हुए बहुत खूबसूरत यादें बनीं। उनके जाने की खबर सुनकर वे सारे दिन फिर आंखों के सामने आ गए। उनके बेटे मोहसिन और पूरे परिवार के साथ मेरी दिल से संवेदनाएं हैं'।
 

अनीस बज्मी ने जताई संवेदना
डायरेक्टर अनीस बज्मी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने मुश्ताक खान की फोटो शेयर कर एक इमोशनल कैप्शन लिखा। अनीस ने लिखा, 'मुश्ताक भाई (मेरे बालू) के निधन की खबर से मैं सदमे में हूं और मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। वे वाकई एक बेहतरीन कलाकार और बेहद खूबसूरत इंसान थे। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार व करीबियों को इस मुश्किल समय में हिम्मत दे।' 
 

कब होगा अंतिम संस्कार?
मुश्ताक खान का अंतिम संस्कार आज 25 सितंबर को मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में किया जाएगा। मुश्ताक खान के आवास पर फैंस उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। मुश्ताक के बेटे मोहसिन ने यह जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

क्या बोले संजय मिश्रा?
अभिनेता संजय मिश्रा ने मुश्ताक खान को अपना गार्जियन बताया। एएनआई से बात करते हुए नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता ने कहा, 'मेरी जिदंगी में एक समय ऐसा था जब वह मेरे गार्जियन बन गए थे। जब भी मुझे जरूरत पड़ती थी, मैं उनसे सलाह लेता था। यह दुखद खबर है। वह बहुत अच्छे कलाकार थे, लेकिन उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें