'द पैराडाइज' ने ओपनिंग डे पर कितने कमाए?
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म 'द पैराडाइज' ने कल ओपनिंग डे पर 34.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू के जरिए इस फिल्म ने 11.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
- इस फिल्म ने तेलुगु भाषा से 43.04 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- हिंदी भाषा में 2.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- तमिल में 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
'रेजिडेंट ईविल' ने कितने कमाए?
फिल्म 'रेजिडेंट ईविल' भारत में 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर यह सर्वाइवल हॉरर फिल्म ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। 'रेजिडेंट ईविल' ने कल गुरुवार को सातवें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले बुधवार को यानी छठे दिन कारोबार 1.45 करोड़ रुपये रहा था। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 14.85 करोड़ रुपये हो गया है।
'मिर्जापुर द मूवी' का कारोबार कितना?
फिल्म 'मिर्जापुर' 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। कल गुरुवार को 21वें दिन इस फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले 20वें दिन कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा था। 'मिर्जापुर द मूवी' का टोटल नेट कलेक्शन 223 करोड़ रुपये हो चुका है।
'हनुमान अंश' की कमाई कहां पहुंची?
फिल्म 'हनुमान अंश' की रिलीज को आज सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 07 अगस्त को रिलीज हुई थी। कल गुरुवार को 49वें दिन इस फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। अब सवाल है कि क्या 'द पैराडाइज' की रिलीज से इसके कलेक्शन पर असर पड़ा है? तो सवाल है कि नहीं। दरअसल, इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 48वें दिन 'हनुमान अंश' ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से 'द पैराडाइज' की कमाई में 10 लाख रुपये की मामूली कमी दर्ज की गई। हनुमान अंश का टोटल नेट कलेक्शन 288.33 करोड़ रुपये हो चुका है।