सनी देओल ने लिखा, 'बॉब ने बहुत तारीफ की है'
सनी देओल ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीव्यू वीडियो शेयर कर लिखा है, 'प्रिय, आर्यन... आपका शो बेहद शानदार है! बॉब ने आपकी खूब तारीफ की है। आपके पिता को आप पर बहुत गर्व होगा। मेरी तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, बेटा। चक दे फट्टे'।
कब से होगा प्रीमियर
सनी देओल के पोस्ट पर नेटिजन्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस सनी देओल के पोस्ट पर पॉजिटिव कमेंट्स कर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स सनी देओल पर कथित तौर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नेपोटिज्म'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी वजह से वीडियो देख लिया। मैं समझ सकती हूं, दोस्ती निभानी पड़ती है'। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीमियर 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर होगा।