आज रविवार 24 अगस्त से 'बिग बॉस 19' का आगाज हो रहा है। इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। प्रतिभागियों के नाम को लेकर कयास लग रहे हैं। फाइनल नाम कुछ देर में स्पष्ट हो जाएंगे। बता दें कि शो हर रोज रात नौ बजे कलर्स और जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगा। शो के प्रीमियर से पहले उर्फी जावेद का वीडियो सामने आया है। जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है।
जियो हॉटस्टार ने शेयर किया पुराना वीडियो
जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से आज रविवार को एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें उर्फी जावेद की झलक देखी जा सकती है। वे पूछ रही हैं, 'मैं गधी लग रही हूं यहां पर?'। दरअसल, वीडियो में उर्फी और प्रतीक सहजपाल नजर आ रहे हैं। प्रतीक से पूछा जा रहा है, 'आप स्टॉक करते हैं इन्हें'? इस पर प्रतीक कहते हैं, 'स्टॉक नहीं करता, एक्सप्लोर करने पर तो 50 लोगों की फोटो आ जाती हैं। गधे-घोड़े भी आ जाते हैं'। तब उर्फी कहती हैं, 'मैं गधी लग रही हूं यहां पर'?
नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया
जानकारी के लिए बता दें कि यह पुराना वीडियो है। इस वीडियो पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रतीक भाई कमाल कर दिया'। हालांकि, कुछ यूजर सवाल कर रहे हैं कि पुराना वीडियो क्यों डाला?
Bigg Boss Host List: सलमान खान ही नहीं, शिल्पा शेट्टी से लेकर संजय दत्त तक; ये सेलेब भी रहे ‘बिग बॉस’ के होस्ट
बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी हैं उर्फी
बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन और इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं। इस रियलिटी शो से उन्हें खास पहचान मिली। देखना दिलचस्प होगा कि आज 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में उर्फी किस अंदाज में नजर आती हैं।