फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Pal Missing: गायब होने से पहले ये काम करते दिखे सुनील पाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Tue, 03 Dec 2024 11:20 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सुनील पाल के गायब होने की खबरों के बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके गायब होने से ठीक पहले का है। 
 
विज्ञापन
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunilpalcomedian
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन और अभिनेता सुनील पाल एक शो के लिए मुंबई से बाहर गए थे, जिसके बाद वह लापता हो गए। सुनील की पत्नी सरिता पाल ने कॉमेडियन के घर वापस ना आने और उनका फोन ना मिलने पर मंगलवार को मुंबई पुलिस से संपर्क किया और रिपोर्ट दर्ज कराई। अभिनेता की पत्नी के अनुसार उन्हें मंगलवार को घर लौटना था, लेकिन वह नहीं लौटे। जब उन्होंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका फोन पहले पहुंच से बाहर था और बाद में बंद हो गया। अब उनकी गुमशुदगी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

गायब  होने से पहले बोटिंग करते दिखे कॉमेडियन
अभिनेता के गायब होने के ठीक पहले की एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस वीडियो में कॉमेडियन को कुछ लोगों के साथ नाव की सवारी करते हुए देखा गया। रविवार को पोस्ट किए गए वीडियो में पाल को कुछ लोगों के साथ एक बड़ी नदी के बीच में स्पीड बोट में बैठे हुए और वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को अभिनेता ने कैप्शन दिया “नदिया के पार।”
Sunil Pal: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल लापता, शो में शामिल होने के बाद घर नहीं पहुंचे, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन


एक ही वीडियो दो बार किया शेयर
सुनील को इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्सर कॉमिक वीडियो और चुटकुले शेयर करते देखा जाता है।  पाल के गायब होने की खबरों के बीच नेटिजन्स ने देखा कि उन्होंने एक ही वीडियो दो बार शेयर किया है, जिसके बाद वह तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। हालांकि, इस मामले में अभी सुनील पाल के परिवार और पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

सुनील पाल का वर्क फ्रंट
सुनील पाल ने साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीतकर नाम कमाया। इसके बाद उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ की मेजबानी की और स्टैंड अप कॉमेडी शो ‘कॉमेडी चैंपियंस’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ के सुपरस्टार्स में भी भाग लिया। सुनील ने कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें ‘हम तुम’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘क्रेजी 4’ और ‘किक’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
Bigg Boss 18: क्या ईशा सिंह को बिग बॉस ने दिया स्क्रिप्ट? रियलिटी शो के स्क्रिप्टेड होने की अफवाहों को मिला बल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें