फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Pal: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल लापता, शो में शामिल होने के बाद घर नहीं पहुंचे, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

Tue, 03 Dec 2024 09:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedian Sunil Pal Missing: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल लापता हो गए हैं। वे मुंबई के पास एक शो में शामिल हुए थे, जिसके बाद कॉमेडियन घर नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल मुंबई के पास एक शो में शामिल होने के बाद लापता हो गए हैं। उनकी पत्नी ने अब रिपोर्ट दर्ज कराई है और मामले की जांच चल रही है। सुनील पाल एक प्रसिद्ध स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, जिन्होंने 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से अपनी प्रसिद्धि प्राप्त की और तब से कई लोगों के लिए हंसी का माध्यम बन गए हैं। वहीं, अब उनके लापता होने की खबर उनके प्रशसकों के लिए परेशान करने वाली है। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल हुए थे सुनील
रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमेडियन कई घंटे से लापता हैं और उनका फोन भी बंद है। उनकी पत्नी सरिता ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच चल रही है। इस खबर ने उनके प्रशंसकों को बहुत चिंतित कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील पाल एक शो के लिए मुंबई से बाहर गए थे और उन्हें मंगलवार, 3 दिसंबर को घर लौटना था, लेकिन वे अभी तक नहीं लौटे हैं। उनकी पत्नी सरिता ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं मिला और कुछ देर बाद ही स्विच ऑफ हो गया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
कुछ घंटों तक इंतजार करने के बाद उनकी पत्नी ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामले की सूचना दी। पुलिस अब जांच कर रही है। पुलिस कॉमेडियन के करीबी लोगों से बात कर रही है और जिस कार्यक्रम में वे शामिल हुए थे। पुलिस अब शो के आयोजकों और उनके साथियों सहित उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। इस समय कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

कौन हैं सुनील पाल
सुनील पाल 2005 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतने के बाद मशहूर  हुए थे। अपने कॉमेडी अभिनय के अलावा वे 'अपना सपना मनी मनी', 'हम तुम', 'फिर हेराफेरी', 'बॉम्बे टू गोवा' और 'किक' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में दिखाई दिए हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 24.9 हजार फॉलोअर्स हैं। प्लेटफॉर्म पर उनकी आखिरी पोस्ट 2 दिसंबर को थी, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें