फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty: 'लव यू पापा...आप दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हो', सुनील शेट्टी के जन्मदिन पर बोलीं बिटिया अथिया

Sun, 11 Aug 2024 02:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने आज अपने पिता व अभिनेता सुनील शेट्टी के जन्मदिन के अवसर पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कुछ खूबसूरत दिल को छू लेने वाली लाइनें लिखी हैं।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुनील शेट्टी आज 11 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उन्हें प्रशंसकों और फिल्मी सितारों की तरफ से खूब बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस कड़ी में बिटिया अथिया शेट्टी ने भी पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अथिया ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट साझा किया है। उन्होंने पापा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए एक नोट लिखा है।

विज्ञापन

Phir Aayi Hasseen Dillruba: कैटरीना ने देखी 'फिर आई हसीन दिलरुबा', सनी कौशल को बताया दुनिया का सबसे अच्छा देवर

पुरानी तस्वीरें साझा कर दी जन्मदिन की बधाई
अथिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर अथिया के विवाह के समय की है। अथिया की हल्दी सेरेमनी की तस्वीर में वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ अथिया ने प्यारा सा मैसेज लिखा है कि, 'पापा आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त और दुनिया के सबसे अच्छे पिता हो। सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू पापा...मुझे हर दिन आपसे सीखने को मिलता है, ये मेरी खुशकिस्मती है'।

अपनी गुड़िया के साथ नजर आईं पापा की गुड़िया
अथिया ने पिता के साथ एक और खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। यह उनके बचपन की तस्वीर है, जिसमें अथिया पिता की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और हाथों में उन्होंने अपनी गुड़िया थाम रखी है। इस तस्वीर पर इन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। मालूम हो कि अथिया, सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की पहली संतान हैं। अथिया से छोटे उनके भाई अहान शेट्टी हैं। 
विज्ञापन

कैसा रहा है अथिया का करियर?
अथिया शेट्टी ने भी पिता की तरह बॉलीवुड में करियर बनाया है। उन्होंने 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उनके साथ सूरज पंचोली नजर आए थे। हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद वह 'मुबारकां', 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आई। यह भी फ्लॉप रही। अथिया का करियर बॉलीवुड में चल नहीं सका। वर्ष 2023 में अथिया ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करके घर बसा लिया।
Twinkle Khanna: ट्विंकल ने टिक-टिक पक्षियों से की अपनी तुलना? अक्षय दूसरी शादी करने से पहले खा लें जहरीली घास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें