पूजा भट्ट के साथ रिश्तों को लेकर तोड़ी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षात्कार में रणवीर ने पूजा भट्ट के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की। गौरतलब है कि पूजा ने तब रणवीर पर मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद रणवीर ने पूजा पर गाली-गलौज करने की बात कही थी। इस दौरान रणवीर ने महेश भट्ट के साथ अपने मतभेदों पर भी चुप्पी तोड़ी और कहा, 'मेरे मन में महेश भट्ट के लिए बहुत सम्मान था, लेकिन इसका फायदा उठाया गया। पूजा से रिश्ता टूटने के बाद मुझे इंडस्ट्री से काम न मिलने देने की धमकी दी थी। मुझे भ्रमित करने की कोशिश की जा रही थी। मुझे इंडस्ट्री से पूरी तरह अलग-थलग करने की कोशिश की गई। यह सफर मेरे लिए कभी भी आसान नहीं रहा।
सुशांत सिंह राजपूत मेरे अच्छे दोस्त थे
रणवीर ने इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बातचीत की। रणवीर ने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बहुत करीब थे, लेकिन हम अच्छे दोस्त थे। हमने साथ काम किया। 'सोनचिरैया' की शूटिंग के दौरान हम दो महीने तक साथ और हमारे बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। इस दौरान रणवीर ने इंडस्ट्री में पॉलिटिक्स को लेकर भी बात की और कहा इंडस्ट्री में किसी के खिलाफ गिरोह बनाना। उसे नीचे गिराना, किसी के करियर को बर्बाद करना। ये सब होता है। रणवीर के इस बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है।
Hanuman: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी 'हनुमान' ने मचाया धमाल, रिलीज के कुछ ही घंटों में टॉप 2 में बनाई जगह
इन फिल्मों से रणवीर को मिली लोकप्रियता
गौरतलब है कि रणवीर ने 'जिस्म', 'लक्ष्य' 'खोसला का घोसला', 'ट्रैफिक सिग्नल' और 'भेजा फ्राई' जैसी फिल्मों के लिए खूब सराहना मिली। वे 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी: गोधरा' में भी नजर आए थे। फिलहाल रणवीर को उनके हालिया शो 'सनफ्लॉवर सीजन 2' के लिए सराहना मिल रही है।