फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sumbul-Abdu: 'झूमे जो पठान' पर डांस करते नजर आए अब्दू और सुम्बुल, फैंस बोले- माशा अल्लाह

Mon, 13 Feb 2023 11:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुम्बुल तौकीर खान और अब्दू रोजिक अपनी ही दुनिया में मस्त हैं। बिग बॉस 16 फिनाले के बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे जबर्दस्त डांस करते नजर आए।
विज्ञापन
अब्दू और सुम्बुल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का शो बिग बॉस 16 अब खत्म हो गया है। दर्शकों को इस सीजन का विनर भी मिल गया। एमसी स्टैन ने प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को पछाड़ते हुए ट्रॉफी और प्राइज मनी दोनों अपने नाम किए। वहीं, अब इन झंझटों से दूर सुम्बुल तौकीर खान और अब्दू रोजिक अपनी ही दुनिया में मस्त हैं। बिग बॉस फिनाले के बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे जबर्दस्त डांस करते नजर आए।

विज्ञापन

अब्दू और सुम्बुल - फोटो : social media

सुम्बुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और अब्दू रोजिक शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने पर झूमते दिखाई दिए। अब्दू किंग खान के बहुत बड़े फैन हैं। जब वह बेघर हुए थे, तब वह किंग खान के घर के बाहर उनसे मिलने गए थे। शो के फिनाले में भी उन्होंने सलमान को बताया था कि उन्हें शाहरुख बहुत ज्यादा पसंद हैं। 

Shahid Kapoor: असल जिंदगी पर आधारित फिल्म करने जा रहे हैं शाहिद कपूर, 'जर्सी' के प्रोड्यूसर संग मिलाया हाथ

सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : social media

इस वीडियो में सुम्बुल और अब्दू 'झूमे जो पठान' का हुकस्टेप करते नजर आए। वीडियो को शेयर करते हुए सुम्बुल ने लिखा, ‘अपने रॉकस्टार के साथ।’ उन्होंने अब्दू को टैग भी किया। इस क्यूट वीडियो को देखने के बाद फैंस भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, ‘इस रील का बेसब्री से इंतजार था।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘माशा अल्लाह, माशा अल्लाह।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत क्यूट है। छोटा भाईजान और सुम्बया।’

">http://

 

विज्ञापन

सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : social media

बता दें कि बिग बॉस का 16वां सीजन दो हिस्सों में बांटा गया था, एक मंडली और दूसरा नॉन मंडली। मंडली में शिव ठाकरे, साजिद खान, निमृत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टैन के अलावा अब्दू रोजिक और सुम्बुल तौकीर खान भी शामिल थे। ये दोनों ही खिलाड़ी उम्र में सबसे छोटे थे। ऐसे में इनकी खूब बनती भी थी। अब्दू शो में सुम्बुल को तौकीर की बेटी कहकर बुलाते थे। इसी वजह से इन दोनों का वीडियो देखकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें