फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों में आने से पहले 'सुल्तान' हुई लीक, घट सकता है कारोबार

Wed, 06 Jul 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सुल्तान ऑनलाइन लीक हो गई - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सुल्तान ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक से पहले बॉक्स ऑफिस के पंडित इस बात का अंदाजा लगा रहे थे कि सलमान खान की फिल्म सुल्तान पहले सप्ताह में करीब 150 करोड़ रुपए का कारोबार करेगी। पर फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से फिल्म के कारोबार क्या कोई फर्क पड़ेगा। यह बात अब चर्चा का विषय बन गई हैं। यश राज फिल्म के बैनर तले रिलीज होने वाली सुल्तान को दुनियाभर में 5100 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा।  
विज्ञापन


पिछले एक माह में यह दूसरी फिल्म है जो ऑनलाइन लीक हुई है। इससे पहले सेंसर बोर्ड की सेंसरशिप के कारण विवादों में रही उड़ता पंजाब भी ऑनलाइन लीक हो गई थी। खबरें यह भी हैं कि एडल्‍ट कॉमेडी ग्रेट ग्रैंड मस्ती भी रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है।
 
विज्ञापन

यशराज फिल्म्स ने किया लीक होने से इनकार

सुल्तान - फोटो : ANI
बताया जा रहा है कि सुल्तान फिल्म टोरेंट पर उपलब्‍ध नहीं है, लेकिन लोग उसे डार्कनेट से डाउनलोड कर रहे हैं। डेली मेल के मुताबिक साइबर क्राइम एक्सपर्ट दीप शंकर ने बताया, 'इस बात की पुष्टि कर ली गई है कि 2.36 घंटे की फिल्म लीक हो गई है।' कई वेबसाइट से सुल्तान मूवी को डाउनलोड किया गया था, लेकिन बाद में उन साइट को ब्लॉक कर दिया गया। साथ ही संबंधित लिंक भी वहां से हटा दिए गए थे।

वहीं दूसरी ओर निर्माता यशराज फिल्मस ने फिल्म के लीक होने से इंकार किया है। अभी तक पुलिस में भी इस बारें में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि सुल्तान के प्रीव्यू के बाद इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सुल्तान, बजरंगी भाई जान के 380 करोड़ रुपए के कारोबार के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें