फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukesh Chandrashekhar: जैकलीन फर्नांडीज के लिए सांता क्लॉज बने सुकेश चंद्रशेखर, जेल से पत्र लिख दिया खास तोहफा

Fri, 27 Dec 2024 12:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sukesh Chandrashekhar: जैकलीन फर्नांडीज को लिखे एक नए पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने खुद को सांता क्लॉज बताया है, जहां उन्होंने उन्हें क्रिसमस के लिए एक फ्रांसीसी अंगूर का बाग उपहार में दिया है।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल के अंदर से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक और प्रेम पत्र लिखा है। कथित तौर पर सुकेश द्वारा हाथ से लिखे गए पत्र की एक कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपने पत्र में उसने खुद को अभिनेत्री का सांता बताया और फ्रांस में एक पूरा अंगूर का बाग उपहार में देने का जिक्र किया।

विज्ञापन

सुकेश का प्रेम पत्र
25 दिसंबर की तारीख वाला यह पत्र कथित तौर पर सुकेश चंद्रशेखर द्वारा लिखा गया है और जैकलीन फर्नांडीज के लिए है। पत्र की एक कॉपी रेडिट पर वायरल हो गई है। नई दिल्ली के मंडोली जेल से लिखे गए पत्र में उन्होंने जैकलीन को अपनी 'बोम्मा' और 'बेबी गर्ल' कहा और उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। पत्र पर 25 दिसंबर की तारीख है। उसमें लिखा है, 'बेबी गर्ल, तुम्हें मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं मेरे प्यार। साल का एक और खूबसूरत दिन और हमारा सबसे पसंदीदा त्योहार, लेकिन एक दूसरे के बिना। हालांकि, हमारी आत्माएं एक-दूसरे से मजबूती से जुड़ी हुई हैं। मैं बिल्कुल महसूस कर सकता हूं कि हम एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए तुम्हारी खूबसूरत आंखों में देख रहे हैं।'

सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : एक्स
तोहफे में दिया फ्रांस में अंगूर का बाग
सुकेश ने जैकलीन को दिए अपने विशेष उपहार का भी जिक्र किया। उसने लिखा, 'तुमसे दूर होने के बावजूद, मैं तुम्हारा सांता क्लॉज बनने से नहीं रुक सकता। मेरे पास इस साल तुम्हारे लिए एक बहुत ही खास तोहफा है, मेरी जान। आज मैं तुम्हें शराब की बोतल, नहीं बल्कि प्यार के देश फ्रांस में एक पूरा अंगूर का बाग उपहार में दे रहा हूं, जिसका तुमने हमेशा सपना देखा था।' अपने पत्र में उन्होंने आगे कहा कि वह जैकलीन के साथ अंगूर के बाग को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।
 
Conman Sukesh Chandrashekhar has written a letter to Jacqueline Fernandez on Christmas from Tihar jail.👀
byu/Chai_Lijiye inBollyBlindsNGossip
विज्ञापन

बगीचे में टहलने की ख्वाहिश
पत्र में आगे लिखा, 'मैं तुम्हारा हाथ थामे इस बगीचे में टहलने के लिए बेताब हूं। दुनिया मुझे पागल समझ सकती है, लेकिन मैं तुम्हारे प्यार में वाकई पागल हूं। मेरे बाहर आने तक इंतजार करो, फिर पूरी दुनिया हमें साथ देखेगी।' यह पहली बार नहीं है, जब सुकेश ने बॉलीवुड अभिनेत्री को पत्र लिखा है। इससे पहले, उन्होंने उनके जन्मदिन पर भी एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने व्यक्त किया था कि वह उन्हें कितना याद करते हैं। उन्होंने एक अन्य पत्र में उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दीं। हालांकि, उनके पिछले सभी पत्रों की तरह जैकलीन ने इसका जवाब नहीं दिया है या इसे स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें