'मिलियनेयर' क्रॉसओवर पर हनी सिंह ने दी प्रतिक्रिया
क्रॉसओवर पर प्रतिक्रिया देते हुए यो यो हनी सिंह ने कहा, 'मैं मिलियनेयर को सूट जैसी पावरहाउस सीरीज के साथ गूंजते हुए देखकर रोमांचित हूं। यह गाना महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास और सफल होने की चाहत का जश्न है, जो शो के प्रतिष्ठित पात्रों और उनकी यात्रा के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। यह एक रोमांचक क्रॉसओवर है और मुझे यकीन है कि ट्रैक और सीरीज दोनों के प्रशंसक इस खास सहयोग को पसंद करेंगे।
'मिलियनेयर' गाने पर क्या बोले हनी सिंह
गाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने यह गाना सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं बनाया है, जो पहले से ही करोड़पति हैं, बल्कि उन लोगों के लिए भी है, जो करोड़पति बनना चाहते हैं और जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं। मैं इस गाने को हर किसी के लिए एक प्रेरणा के रूप में देखता हूं, क्योंकि मैं नई दिल्ली की सड़कों से आता हूं और मैं आज यहां केवल अपने प्रशंसकों के कारण हूं।'