अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन इसी के साथ अब इसके ओटीटी पर दस्तक देने की चर्चाएं भी शुरू हो गई है। चलिए जानते हैं कि यह किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी।
अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शुरुआती तौर पर ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रियाएं मिलीं। साथ ही पहले दिन फिल्म छप्पड़फाड़ कमाई भी कर रही है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म की अब अपनी ओटीटी रिलीज को लेकर पहले ही चर्चा बटोर रही है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म अपनी सिनेमाघरों में प्रदर्शन की यात्रा पूरी करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का मनोरंजन करेगी। हालांकि, ओटीटी रिलीज की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह पहले ही खुलासा हो चुका है कि नेटफ्लिक्स 'पुष्पा 2: द रूल' को इसके थिएटर रन के बाद होस्ट करेगा। प्रशंसक आने वाले हफ्तों में स्ट्रीमिंग टाइमलाइन के बारे में घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं। Pushpa 2: पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई महिला की मौत के लिए अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज, मृतक का बेटा भी घायल
'पुष्पा 2: द रूल' के कलाकार
फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल के नेतृत्व में कलाकारों की टोली शामिल है। अन्य प्रमुख नामों में जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज शामिल हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित, इस परियोजना का सह-निर्माण नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर ने मैत्री मूवी मेकर्स के तहत किया है। Pushpa 2 Collection Day 1: पुष्पा-2 की फायर से बॉक्स ऑफिस रोशन, पहले दिन जवान समेत इन फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे