फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G.O.A.T: दलपति विजय की आगामी फिल्म को लेकर स्टंट मास्टर धिलिप ने किए दिलचस्प खुलासे, बोले- एक्शन से होगी भरपूर

Mon, 22 Jan 2024 03:05 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बातचीत के दौरान स्टंट मास्टर धिलिप सुब्बारायन ने अभिनेता दलपति विजय की आगामी फिल्म के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वेंकट प्रभु कि यह फिल्म इमोशनल ड्रामा और एक्शन से भरपूर होगी। 
विज्ञापन
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलपति विजय की आगामी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता पहली बार वेंकट प्रभु के साथ काम करने जा रहे हैं। दलपति विजय की यह फिल्म घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। वहीं, फिल्म के टाइटल और पोस्टर रिलीज के बाद फैंस इसे लेकर और उत्साहित हो गए हैं। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान स्टंट मास्टर धिलिप सुब्बारायन ने अभिनेता दलपति विजय की आगामी फिल्म के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वेंकट प्रभु कि यह फिल्म इमोशनल ड्रामा और एक्शन से भरपूर होगी। 
विज्ञापन


इमोशनल ड्रामा और एक्शन से भरपूर होगी फिल्म 
स्टंट मास्टर धिलिप सुब्बारायन ने कहा, 'वेंकट प्रभु की यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा और एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म को तकनीकी रूप से भी मजबूत और शानदार बनाया गया है। इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए गए, जिसमें विजय स्काइडाइविंग सूट के साथ नजर आए थे। उन्होंने आगे कहा, 'मैं फिलहाल कोई और फिल्म नहीं कर रहा हूं, क्योंकि इस फिल्म के लिए 90 दिनों के बैक टू बैक छोटे-छोटे एक्शन कार्यों पर काम कर रहा हूं, अब तक चार सीक्वेंस पूरे हो चुके हैं।'

यह भी पढ़ें: Samantha Fox: पॉप आइकन सामंथा फॉक्स हुईं गिरफ्तार, विमान में नशे में हंगामा करने का लगा आरोप
विज्ञापन

 

'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की स्टार कास्ट 
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज जैसे उनके निरंतर सहयोगी भी हैं। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Arun Govil: 'यह भूमिका नहीं की होती, तो अपना जीवन नहीं जी पाता', रामायण में राम के किरदार पर बोले अरुण गोविल

दलपति विजय का वर्कफ्रंट 
दलपति विजय को आखिरी बार इस साल लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित लियो में देखा गया था। फिल्म में तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मैडोना सेबेस्टियन, सैंडी मास्टर और कई अन्य लोग प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, अभिनेता ने यह खुलासा नहीं किया है कि वेंकट प्रभु की फिल्म पूरी करने के बाद उनका अगला प्रोजेक्ट क्या होगा। अफवाह है कि उन्होंने एस शंकर और कार्तिक सुब्बाराज जैसे निर्देशकों के साथ हाथ मिलाया है। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि लोकेश कनगराज शायद थलपति 71 के लिए एक बार फिर विजय के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें