फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए सैफ अली खान, घुटने और कंधे में हुआ फ्रैक्चर

Mon, 22 Jan 2024 01:45 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सैफ अली खान को आज सोमवार, 22 जनवरी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सैफ अली खान को आज सोमवार, 22 जनवरी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल इस बात का पता वनहीं चला है कि अभिनेता को ये चोट कैसे लगी है। 

विज्ञापन


पत्नी करीना भी सैफ के साथ अस्पताल में मौजूद
खबर के अनुसार, आज सोमवार सुबह सैफ अली खान को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में सैफ के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान भी मौजूद हैं। इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा कि किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान शायद सैफ को ये चोट लगी हैं। अभिनेता के घुटने और कंधे में फ्रैक्चर बताया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी करने के लिए कहा। इसी के चलते वह आज सुबह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।  

राम मंदिर पहुंचीं ईशा अंबानी, बताया- सबसे पवित्र दिन
विज्ञापन


लाइमलाइट में छाए रहते हैं सैफ
सैफ अली खान को लेकर सामने आई इस खबर से उनके फैंस को काफी दुख हुआ है। सैफ अली खान अक्सर अपनी फिल्मों के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसके अलावा आए दिन पत्नी करीना और दोनों बच्चों के साथ उनकी तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं। हाल ही में नए साल के मौके पर अभिनेता परिवार के छुट्टियां मनाने के लिए स्विटजरलैंड गए हुए थे। इस दौरान की सैफ-करीना की तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आई थीं। 
विज्ञापन


इस साउथ फिल्म में आएंगे नजर

वहीं, उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो इन सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा पार्ट एक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साउथ फिल्म देवरा में वह भहीरा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं।  

Ram Mandir: अनुराधा पौडवाल की आवाज ने चलाया भक्तों पर जादू, राम लला के दरबार में गाए भजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें