फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2: अमर ने अक्षय कुमार को लंदन की सड़कों पर सुनाई थी 'स्त्री 2' की कहानी, अभिनेता ने सीन में किया बदलाव

Mon, 19 Aug 2024 08:16 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की सफलता से यह साफ है कि यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है । इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने बताया कि 'स्त्री 2' के एक सीन पर अक्षय कुमार ने अपने हिसाब से बदलाव करवाए थे, जिसके बाद सेट पर मौजूद सभी लोग उस सीन को देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए थे। 
विज्ञापन
अक्षय कुमार-'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्त्री 2' में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद से की फिल्म में कई कलाकारों के होने की पुष्टि हुई, जिनमें एक अक्षय कुमार भी हैं। अक्षय कुमार ने अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री 2' में कैमियो किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने बताया कि कैसे अक्षय कुमार ने अपनी सूझबूझ से फिल्म के एक सीन को मजेदार बनाया था, जिसे फिलमाते वक्त सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने पर मजबूर हो गए थे।
विज्ञापन

'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2: सरकटे का आतंक' इस समय देश के सिनेमाघरों में लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। 14 अगस्त की रात को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार भी एक खास भूमिका देखने को मिली। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्देशक अमर कौशिक ने खिलाड़ी कुमार के साथ अभिषेक बनर्जी के एक सीन के बारे में बात की। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय ने अपने अनुभव से फिल्म के एक सीन में कुछ ऐसा बदलाव किया कि सेट पर मौजूद हर कोई हंसने लगा।
 

'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
'स्त्री 2' के निर्देशक अमर कौशिक ने फिल्म में अक्षय कुमार और अभिषेक बनर्जी की दोस्ती के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जब वह लंदन में मेगास्टार के साथ 'स्काई फोर्स' की शूटिंग कर रहे थे, तो उन्होंने अक्षय से कहा कि उनकी पहली फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल में एक छोटा सा सीन है तो क्या वह इसे करना चाहेंगे, तो अक्षय ने उनसे कहानी के बारे में पूछा और फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने लंदन की सड़कों पर ही अभिनेता को कहानी सुनाई थी।  
 

'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
उस दौरान अक्षय कुमार ने अमर से कहा था, "मैं यह करूंगा बेटा, जरूर करना चाहूंगा। मुझे डायलॉग बताओ"। फिर क्या था अमर ने फिर जल्दी से अपने डायलॉग उसके साथ साझा किए तो अक्षय इससे बहुत प्रभावित हुए और हॉरर कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए हां कह दी थी। निर्देशक को लगता है कि जिस तरह से अक्षय ने अपना किरदार निभाया वह बेहतरीन था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सेट पर शूटिंग के दौरान अक्षय ने जमकर मस्ती की।
 
विज्ञापन

'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
अमर ने कहा, " अक्षय के इस सीन को देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए थे। इस सीन में ऐसी कई चीजें थीं, जिसे अक्षय ने अपनी सूझबूझ से मजेदार बना दिया था, जो कुछ भी लिखा गया था वह मजेदार था, लेकिन जिस तरह से दोनों (अक्षय कुमार-अभिषेक बनर्जी) अभिनेताओं ने अपना किरदार निभाया, उसने सीन को और भी मजेदार और खूबसूरत बना दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें