'स्त्री 2' ने अपना ही बेंचमार्क तोड़ दिया है। ओरिजनल 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसने पहले दिन 6.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और अपने थिएटर रन के अंत तक लगभग 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्स ऑफिस की दौड़ में सबसे आगे चल रही है। फिल्म ने 6.87 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग के साथ स्त्री के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
'स्त्री 2' ने तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
'स्त्री 2' ने अपना ही बेंचमार्क तोड़ दिया है। ओरिजनल 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसने पहले दिन 6.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और अपने थिएटर रन के अंत तक लगभग 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। और 'स्त्री 2' ने सिर्फ अपनी एडवांस बुकिंग में स्त्री के ओपनिंग डे के नंबरों को तोड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार, हॉरर कॉमेडी के सीक्वल ने 2.57 लाख से अधिक टिकट बेचे हैं, जिससे कुल 7.84 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है, और फिल्म की रिलीज के पहले ही दिन यह आसानी से 10 करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है।
एडवांस बुकिंग में रही सबसे आगे
बता दें कि महाराष्ट्र 1.87 करोड़ रुपये और दिल्ली सर्किट 1.83 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ एडवांस बुकिंग में सबसे आगे हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के लिए जंग का मैदान बनने जा रहा है, जिसमें श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', जॉन अब्राहम की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल' में शामिल है। हालांकि, जिस तरह से एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, उससे ऐसा लग रहा है कि 'स्त्री 2 'इस हफ्ते की सोलो रिलीज के तौर पर आगे बढ़ रही है और इस रेस में अपने बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ रही है।
विज्ञापन
ये सितारे आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।