फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Advocate Anjali Awasthi: अन्याय के खिलाफ लड़ेंगी ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’, स्टार प्लस का नया शो इस दिन होगा शुरू

Fri, 26 Jul 2024 11:10 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक नया और अलग तरह का शो लेकर आ रहा है। शो का नाम है ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी।’ शो की घोषणा के साथ इसका प्रोमो भी जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
एडवोकेट अंजलि अवस्थी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार प्लस अपने दर्शकों को दिलचस्प और रोचक कंटेंट देने के लिए मशहूर है। यह देश का एक बड़ा मनोरंजन प्रदान करने वाला चैनल है। दर्शक स्टार प्लस के धारावाहिकों से खुद को बड़ी आसानी से जोड़ लेते हैं। बता दें कि स्टार प्लस के पास शो की एक बेहतरीन लाइनअप है, जिसका उद्देश्य न केवल मनोरंजन करना है, बल्कि महिलाओं को  सशक्त बनाना भी है। इनमें ‘अनुपमा’, ‘गुम है किसी के प्यार में’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘उड़ने की आशा’, ‘माटी से बंधी डोर’, झनक, ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ और ‘ये है चाहतें’ शामिल हैं, जो पारिवारिक ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं और दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई हैं।
विज्ञापन


नया शो लेकर आ रहा स्टार प्लस
स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक नया शो लेकर हाजिर हो रहा है। इस शो का नाम है ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ जिसमें श्रीतमा मित्रा (एडवोकेट अंजलि अवस्थी) और अंकित रायजादा (अमन सिंह राजपूत) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Kalki 2898 AD BO Collection: ‘कल्कि 2898 एडी’ के बॉक्स ऑफिस पर शानदार 30 दिन पूरे, सावन में झमाझम बरस रहा पैसा
विज्ञापन


‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ का प्रोमो हुआ जारी
शो के निर्माताओं ने इसकी घोषणा के साथ ही एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया है। दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रोमो में एडवोकेट अंजलि अवस्थी के सफर को दिखाया गया है। अंजली जो वकालत के क्षेत्र में कुछ बेहतरीन करना चाहती हैं, लेकिन उसे अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कई चुनौतियों और बाधाओं से भी गुजरना पड़ता है। प्रोमो में अंजलि के साहसी पक्ष और अपने परिवार की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए अन्याय के खिलाफ लड़ते दिखाया गया है। 
विज्ञापन


निडर किरदार है अंंजलि अवस्थी
एडवोकेट अंजलि अवस्थी एक मजबूत और निडर किरदार है। वह अपनी प्रतिभा के लिए पहचान चाहती हैं। वह अपने अपमानित पिता की गरिमा को वापस लाना चाहती हैं, लेकिन इससे पहले ही वह एक मामले में एक बेहद भ्रष्ट और प्रभावशाली वकील से भिड़ जाती हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि एडवोकेट अंजलि अवस्थी कानून के क्षेत्र में मास्टर बनने और अपने परिवार की गरिमा को वापस लाने के लिए कैसे अपना रास्ता बनाती हैं। आपको बता दें कि एडवोकेट अंजलि अवस्थी 8 अगस्त से रात 8.30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
Sonu Nigam: अपने जन्मदिन पर सोनू निगम खोलेंगे जीवन का सबसे बड़ा राज, कैसे लौटी कंसर्ट से ठीक पहले खो गई आवाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें