फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohit Malik: 'स्टार किड्स को भी नहीं मिलते मौके अगर वो...', राशा के साथ काम करने पर बोले 'आजाद' के अभिनेता

Thu, 03 Apr 2025 01:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohit Malik on Star Kids: 'आजाद' फिल्म में राशा थडानी के साथ काम करने वाले एक्टर मोहित मलिक ने बताया है कि उन्होंने कई सालों तक फिल्मों में हाथ क्यों नहीं आजमाया था? उन्होंने स्टार किड्स को काम मिलने पर भी अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
मोहित मलिक राशा थडानी - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहित मलिक पिछले 30 सालों से टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं। वह 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' और 'साइबर वार' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। हाल ही में मोहित मलिक 'आजाद' फिल्म में नजर आए। फिल्म में उन्होंने तेज बहादुर का किरदार निभाया है। हाल ही में स्क्रीन के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि अपनी कला के प्रति अविश्वास की वजह से वह फिल्मों से दूर रहे। इसी वजह से उन्हें लंबा इंतिजार करना पड़ा।
विज्ञापन

फिल्मों में काम करने को लेकर नहीं था आत्मविश्वास
मोहित मलिक ने बताया "साल 2016 में मेरे अंदर इतना आत्मविश्वास नहीं था कि मैं फिल्मों में काम करूं। मुझे अपनी कला पर भरोसा नहीं था। आत्मविश्वास आने के बाद मैंने 2017-18 में फिल्मों में हाथ आजमाया। टीवी सीरियल में काम करने के दौरान मैं अक्सर टाइम निकाल कर फिल्मों के ऑडिशन के लिए जाया करता था। अभिषेक कपूर को मेरा ऑडिशन अच्छा लगा और उन्होंने मुझे फोन किया। मैंने दूसरा टेस्ट दिया और मैं इसमें पास हो गया।"
Vikrant Massey: 'जिंदगी में हर बार मैं आपको चुनूंगी', विक्रांत के जन्मदिन पर पत्नी शीतल का दिल छूने वाला पोस्ट
 

नई इंडस्ट्री में काम करने में होती है दिक्कत
मलिक ने आगे बताया कि "एक अलग इंडस्ट्री में इतने लंबे वक्त तक काम करने के बाद, एक दूसरे नए उद्योग में एकदम से शुरुआत करने के बाद, आप अहंकार से भी जूझते हैं। लेकिन जुनून अहंकार को हरा देता है। मैं आज भी लोगों के पास जाता हूं और उनसे काम मांगता हूं। लोगों ने 'आजाद' में मेरे काम को पसंद किया।" मोहित से पूछा गया कि स्टार किड को अदाकारी का कोई तजुर्बा नहीं होता है। ऐसे में उन्हें काम मिल जाता है, इस पर उनका क्या कहना है? इस पर एक्टर ने जवाब दिया "एक वक्त के बाद उन्हें भी मौके मिलने बंद हो जाते हैं।"
Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया का बर्थडे मनाने निकली कपूर फैमिली? खुशी कपूर के साथ नजर आए वेदांग भी
 
विज्ञापन

स्टार किड्स को भी करनी पड़ती है मेहनत
मलिक ने बताया "अगर मैं भी किसी फिल्मी परिवार में पैदा होता, तो मुझे भी कोई गॉडफादर मिलता और मुझे कई अवसर मिलते। हालांकि, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने काम में कितनी मेहनत कर रहे हैं। अगर आप अपने काम को निखारने के लिए मेहनत नहीं कर रहे हैं, तो आप अपने सभी मौकों को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए स्टार किड्स को भी बने रहने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। उन्हें कई मौके मिल सकते हैं, लेकिन अगर उनके काम में सुधार नहीं होगा, तो काम नहीं मिलेगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें