फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SS Rajamouli: राजामौली ने जताई महाभारत पर फिल्म बनाने की इच्छा, बोले- 10 भागों में बांटी जा सकती हैं मूवी

Wed, 10 May 2023 12:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय सिनेमा को 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी और 'आरआरआर' जैसी फिल्में देने वाला एस एस राजामौली ने खुलासा किया है कि वह लंबे समय से भारतीय महाकाव्य ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एस एस राजामौली इस समय के सबसे मशहूर और पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। दुनियाभर में 'आरआरआर' को मिली सफलता के बाद एस एस राजामौली के नाम को हर कोई पहचानता है। भारतीय सिनेमा को 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी और 'आरआरआर' जैसी फिल्में देने वाला एस एस राजामौली ने खुलासा किया है कि वह लंबे समय से भारतीय महाकाव्य ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने का सपना देख रहे हैं और इसे जल्द ही पूरा भी करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। 

विज्ञापन


 

‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने पर यह है राजामौली का विचार
फिल्म आरआरआर के निर्देशक एस एस राजामौली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले कुछ साल से वह इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करने के बारे में सोच रहे हैं और अगर आगे उन्हें महाभारत बनाने का मौका मिलता है तो वह इसके साथ न्याय करने के लिए इसे 10 भागों में बनाना चाहेंगे क्योंकि इससे दर्शकों की भावनाएं जुड़ी हुई है और वह इस फिल्म में दर्शकों की उम्मीदों का पूरा ध्यान रखेंगे। 

Ayesha Jhulka: बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल बनकर थक चुकी थीं आयशा जुल्का, बोलीं- ओटीटी से मिली नई पहचान

 10 भागों में बनाना चाहेंगे फिल्म
हाल ही में, निर्देशक एक कार्यक्रम में शामिल हुए , जिसमें उन्होंने शो ‘महाभारत’  बनाने के अपने सपने पर एक बार फिर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में उपलब्ध महाभारत के प्रत्येक संस्करण को पढ़ने में उन्हें कम से कम एक वर्ष का समय लगेगा और वह इसे बनाने में जल्दबाजी भी नहीं करना चाहते हैं क्योंकि वह अपनी हर फिल्म को ऑडियंस से जोड़ना चाहते हैं। 

The Kerala Story Live Updates: फिल्म के मेकर्स ने प. बंगाल सरकार के फैसले को दी चुनौती, खटखटाया SC का दरवाजा
विज्ञापन

फिल्म बनाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते निर्देशक
इसके अलावा निर्देशक से यह भी पूछा गया कि क्या वह टेलीविजन पर 266-एपिसोड के शो महाभारत को एक फिल्म में बदलने के अपने लंबे समय के सपने को जल्द पूरा करेंगे। क्या यह उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाली है। इसपर निर्देशक ने कहा,  ‘अगर मैं महाभारत बनाने की बात करता हूं, तो मुझे इसे पढ़ने में एक साल लग जाएगा। महाभारत के संस्करण जो देश में उपलब्ध हैं, मैं उन सभी को पढ़ना चाहता हूं। फिलहाल, मैं केवल यह मान सकता हूं कि यह 10 भाग वाली फिल्म होगी।’



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें