राजामौली ने लिखा भावुक नोट
प्रभास ने इंस्टाग्राम पर राजामौली के लिखे नोट की तस्वीर शेयर की। इस नोट में लिखा है 'अगर आपने जापानी दर्शकों के प्यार का स्वाद पहले चख लिया होता, तो आप रो रहे होते। मैं चार बार जापान जा चुका हूं और हर बार मुझसे एक ही सवाल किया गया कि प्रभास यहां कब आएंगे? उन्होंने आपसे मिलने की जितनी इच्छा जाहिर की, उतना ही मैं चाहता था कि आप उनके प्यार को महसूस करें और वह देखें कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।'
प्रभास ने राजामौली को किया याद
राजामौली ने आगे लिखा 'आखिरकार, मेरा बाहुबली मेरे दूसरे घर में आया। उम्मीद है कि आपको भी जापान में उतना ही मजा आया जितना मुझे अपने हर दौरे पर आया। मेरे सभी जापानी दोस्तों, मैं तुमसे प्यार करता हूं।'
इस पोस्ट के जवाब में प्रभास ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'डार्लिंग, एसएस राजामौली मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। जापान में मैं तुम्हें याद कर रहा हूं। हम एक साथ दोबारा जापान आएंगे।'
इन फिल्मों का हिस्सा होंगे प्रभास
दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके प्रभास के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही 'द राजा साब', 'स्पिरिट', 'फौजी', 'सालार: पार्ट 2 शौर्यंगा पर्व' और 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आने वाले हैं। इन फिल्मों को लेकर वैश्विक स्तर पर उत्साह देखा जा रहा है।