फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srikanth: श्रीकांत के निर्माताओं पर आई बजट कम करने की मजबूरी तो मसीहा बने शरद केलकर, महज इतनी फीस में की फिल्म

Wed, 15 May 2024 01:52 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शरद केलकर ने फिल्म 'श्रीकांत' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन उसके लिए उन्होंने बेहद ही कम फीस ली। अब फिल्म के निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने इस बात का खुलासा किया है। 
विज्ञापन
शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव की हालिया रिलीज फिल्म 'श्रीकांत' को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। सिनेमाघरों में भी 'श्रीकांत' ने दर्शकों को आकर्षित किया। यह फिल्म दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव ने श्रीकांत की भूमिका निभाई है। उनके साथ अलाया एफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, अभिनेता शरद केलकर ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब उनसे जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है, जो उनकी फीस के बारे में हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शरद ने 'श्रीकांत' में अपना किरदार निभाने के लिए मात्र 101 रुपये की फीस ली है।

विज्ञापन

बजट कम करने की जिम्मेदारी
शरद की फीस सुन निर्माता और निर्देशक भी हैरान हो गए हैं। शरद की इतनी कम फीस लेने का खुलासा खुद फिल्म के निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने किया है। दरअसल, टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार, निर्देशक तुषार हीरानंदानी और सह-निर्माता निधि परमार हीरानंदानी ने इस बारे में बात की कि कैसे वे बजट के तहत फिल्म को पूरा करने में कामयाब रहे। जब उन्होंने फिल्म का बजट तय किया तो उन्हें लगा यह ज्यादा है और उन्होंने यह फैसला लिया कि बजट को थोड़ा कम करना होगा।
Lahore 1947: 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट हुई जारी, इस खास दिन को सनी देओल की फिल्म होगी रिलीज

शरद ने किया स्क्रिप्ट का सम्मान
हाल ही में दिए साक्षात्कार में तुषार ने बताया कि बजट कम होने की चर्चा के बाद हमें लगा नहीं था कि हम ऐसा करने में कामयाब हो जाएंगे, लेकिन ऐसा मुमकिन हो गया। हम फिल्म का बजट मूल तय बजट से 10 से 15 प्रतिशत नीचे ले आए। टी-सीरीज में ऐसा पहली बार हुआ है कि  किसी ने फिल्म का बजट कम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब टीम की सहायता के कारण मुमकिन हुआ। हमारे पास राजकुमार राव जैसे अभिनेता थे, जो आर्थिक स्थिति को समझते हैं और उनकी तरफ से भी काफी मदद मिली, लेकिन शरद केलकर ने हैरान कर दिया।
Chandu Champion: आपके दिलों को जीतने आ रहा है ‘चंदू चैंपियन’, कार्तिक ने पोस्टर साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह
विज्ञापन

ज्योतिका और अलाया एफ ने भी घटाई फीस
तुषार ने बताया कि शरद ने यह फिल्म 101 रुपये में की है। जब शरद को फिल्म में कास्ट किया गया तो उन्होंने अपनी फीस बताई, जो जायज थी। उन्होंने फिर शरद से कहा कि इतनी फीस देना मुश्किल है, लेकिन आप एक बार कहानी सुन लीजिए। जैसे ही उन्होंने कहानी सुनी तो उन्होंने कहा कि वे 101 रुपये की फीस पर फिल्म करने के लिए तैयार हैं। भूषण कुमार ने उन्हें फोन किया तो उनकी विचार जानना चाहा, तब शरद ने उनसे कहा कि वे 101 रुपये की फीस लेंगे। उन्होंने ऐसा स्क्रिप्ट के सम्मान के लिए किया। वहीं ज्योतिका और अलाया एफ ने भी अपनी फीस कम की और ऐसे वे फिल्म का बजट कम करने में कामयाब रहे।
Tuesday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लंगूरों ने मारी बाजी, पांचवे दिन फीका रहा 'श्रीकांत' का जलवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें