वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन की रिलीज की तारीख का एलान हो गया है और इसी के साथ दर्शकों के लंबे इंतजार का भी अंत हो गया है। 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन 26 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसके साथ-साथ एक और बड़ी जानकारी दी गई, जिसे सुनकर इस सीरीज के प्रशंसकों को झटका भी लग सकता है।