एक तरफ जहां कुछ लोगों ने कशिश के फैसले का समर्थन किया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें स्वार्थी कहकर ट्रोल किया और दिग्विजय के एलिमिनेशन के लिए उन्हें दोषी ठहराया। अब कशिश ने सोशल मीडिया पर मिल रही ऑनलाइन उत्पीड़न और धमकियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
स्प्लिट्सविला X5 की फाइनलिस्ट कशिश कपूर ने सोशल मीडिया पर उन्हें परेशान करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि कशिश को अक्सर शो छोड़ने और अपने 'पावर मैच' दिग्विजय राठी के साथ फिनाले टास्क नहीं करने के फैसले के कारण ट्रोल किया जाता है। कशिश ने स्प्लिट्सविला छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये लिए और उनके फैसले के कारण दिग्विजय को ग्रैंड फिनाले से भी बाहर कर दिया गया। अब अभिनेत्री के इस फैसले से हर कोई शॉक्ड नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं कशिश
एक तरफ जहां कुछ लोगों ने कशिश के फैसले का समर्थन किया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें स्वार्थी कहकर ट्रोल किया और दिग्विजय के एलिमिनेशन के लिए उन्हें दोषी ठहराया। अब कशिश ने सोशल मीडिया पर मिल रही ऑनलाइन उत्पीड़न और धमकियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कशिश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखित शिकायत की तस्वीर भी शेयर की है।
कशिश ने दर्ज की शिकायत
इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "एक वकील की मदद से शिकायत फिजिकली भी पेश की गई है। बस बहुत हो गया। मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मेरी मदद की है।" कुछ दिन पहले कशिश ने दिग्विजय से माफी भी मांगी थी और कहा था कि वह अपने उस फैसले को लेकर अभी निराश हैं।
विज्ञापन
पोस्ट साझा कर मांगी थी माफी
उन्होंने कहा था, "दोस्तों स्प्लिट्सविला अब खत्म हो चुका है, लेकिन मैं अपने इस फैसले से बहुत दुखी और आहत हूं कि मैंने दिग्विजय के साथ न्याय नहीं किया। मैं यहां कारण बताने के लिए नहीं हूं। दिग्विजय के सपने को तोड़ना हमेशा मेरे कारणों से बड़ा रहेगा। मैं उनसे और उनके प्रशंसकों से बिना शर्त और ईमानदारी से माफी मांगती हूं। इसलिए कृपया, मेरी ईमानदारी से माफी स्वीकार करें ताकि हम एक बेहतर शुरुआत कर सके।"