हाल ही में स्पाइडर-मैन में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर टॉम हॉलैंड और जेंडाया के सगाई की खबर सामने आई। गोल्डन ग्लोब्स समारोह में जेंडाया की उपस्थिति के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने सगाई कर ली है। अब दोनों की सगाई से जुड़ी बड़ी दिलचस्प चीज सामने आई है। कहा जा रहा है कि जेंडाया से सगाई करने से पहले टॉम ने उनके पिता से इजाजत मांगी थी।
जेंडाया के पिता से टॉम ने मांगी इजाजत
जस्ट जेरेड के मुताबिक टॉम हॉलैंड ने क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के दौरान यूनाइटेड स्टेट्स में जेंडाया के घर पर शादी का प्रस्ताव रखा। यह प्रस्ताव एक निजी तौर पर रखा गया। कथित तौर पर टॉम ने जेंडाया के पिता, काजेम्बे अजामु कोलमैन से महीनों पहले इसकी इजाजत मांगी थी।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Zendaya Golden Globe: जेंडाया ने कर ली है टॉम हॉलैंड से सगाई? 1.71 करोड़ की डायमंड रिंग पहने दिखीं एक्ट्रेस
कपल ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि
इस मामले में टॉम हॉलैंड और जेंडाया के द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों को स्पाइडर-मैन फिल्म में देखने के बाद से फैंस द्वारा इनकी जोड़ी को पसंद किया जाने लगा। अभिनेताओं के फैंस लंबे समय से दोनों के रिश्ते की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सगाई से जुड़ी खबरें उनके उत्साह को बढ़ा देती हैं। पीपल मैगजीन और कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Mufasa The Lion King OTT Release: 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा का किया कारोबार, ओटीटी पर कब आएगी मुफासा?
कहां से शुरु हुई टॉम और जेंडाया की लव स्टोरी?
कथित तौर पर जेंडाया और हॉलैंड की लव स्टोरी 'स्पाइडर-मैन' के सेट पर शुरू हुई, जहां पीटर पार्कर और एमजे के रूप में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री असल जिंदगी में भी दिखाई दी। पिछले कुछ वर्षों में, वह हॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक बन गए हैं। आखिरी बार 2022 में उनकी सगाई की अफवाह उड़ी थी। हालांकि, जेंडाया ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि वह जब भी सगाई करेंगी, तो वह सभी को बताएंगी।