फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan-Alok: विलोम अपने कालिदास से मिलने चला गया.., स्वानंद किरकिरे ने दी रंगकर्मी आलोक चटर्जी को श्रद्धांजलि

Tue, 07 Jan 2025 07:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Irrfan-Alok:  रंगमंच अभिनेता-निर्देशक आलोक चटर्जी के निधन के बाद लेखक-गीतकार स्वानंद किरकिरे ने उनके और इरफान खान के बीच के दोस्ती के रिश्ते को उजागर किया। किरकिरे ने दोनों कलाकारों को कालिदास और विलोम कहकर संबोधित किया।
 
विज्ञापन
स्वानंद किरकिरे, आलोक चटर्जी और इरफान - फोटो : इंस्टाग्राम और पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को रंगमंच अभिनेता-निर्देशक आलोक चटर्जी  का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर लेखक-गीतकार स्वानंद किरकिरे ने शोक जताया। स्वानंद किरकिरे ने आलोक और बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की दोस्ती के बारे में लिखते हुए एक पोस्ट शेयर की।
विज्ञापन


स्वानंद किरकिरे ने क्या कहा? 
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलोक चटर्जी की एक फोटो शेयर करते हुए स्वानंद ने आलोक और इरफान की दोस्ती का जिक्र किया। इस पोस्ट में उन्होंने इरफान को कालिदास और आलोक चटर्जी को विलोम कहा। स्वानंद ने लिखा, 'आलोक चटर्जी... एक अद्वितीय अभिनेता चले गए। वह एनएसडी में इरफान के बैचमेट थे। अगर इरफान कालिदास थे, तो चटर्जी विलोम थे। विलोम अपने कालिदास से मिलने चला गया है। शांति से आराम करो आलोक भाई!'

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Alok Chatterjee: रंगमंच के दिग्गज अभिनेता आलोक चटर्जी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
विज्ञापन



किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे आलोक
वहीं चटर्जी के करीबी सहयोगी और एक्टर मनोज जोशी के अनुसार, चटर्जी को 31 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी ने पीटीआई से कहा, 'वह सात-आठ महीने से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनका लीवर भी प्रभावित था। जब हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, तो उनके फेफड़े भी प्रभावित होने लगे। कल रात उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने सुबह करीब 3 बजे अंतिम सांस ली।'

यह खबर भी पढ़ें: Nayanthara: क्यों विवादों में आई नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री? कॉपीराइट से कानूनी नोटिस तक जानिए पूरी कहानी

इन नाटकों के लिए है मशहूर
आलोक चटर्जी  बेहद मशहूर नाटकों का हिस्सा रहे। वह 'ए मिड समर नाइट्स ड्रीम' (विलियम शेक्सपियर) का निर्देशन उन्होंने ही किया था। 'डेथ ऑफ सेल्समैन' (आर्थर मिलर) के निर्देशन के साथ उन्होंने उसमें अभिनय भी किया था। 'नट सम्राट' (विष्णु वामन शिरवाडकर), 'शकुंतला की अंगूठी' (सुरेन्द्र वर्मा), 'स्वामी विवेकानंद', और 'अनकहे अफसाने' उनके प्रमुख नाटकों में से एक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें