फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KP Chowdary Death: रजनीकांत की 'कबाली' के निर्माता ने गोवा में की आत्महत्या, ड्रग्स केस में हुए थे गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2025 03:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केपी चौधरी उर्फ सुंकारा कृष्ण प्रसाद चौधरी खम्मम जिले के रहने वाले थे और गोवा में मृत पाए गए। जांच में पुष्टि हुई है कि उन्होंने आत्महत्या की है।
 
विज्ञापन
केपी चौधरी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म निर्माता केपी चौधरी उर्फ सुंकारा कृष्ण प्रसाद चौधरी गोवा में मृत पाए गए। जांच में पुष्टि हुई है कि उन्होंने आत्महत्या की है। वह खम्मम जिले के रहने वाले थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिल्म जगत में उनके मित्रों ने बताया कि चौधरी ड्रग मामले में गिरफ्तारी के बाद से परेशान थे और आर्थिक समस्याओं से भी जूझ रहे थे।

विज्ञापन

Bhumi Pednekar: ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ से पहले भूमि की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल, कितनी हिट-कितनी फ्लॉप

फिल्म निर्माता ड्रग्स केस में हुए थे गिरफ्तार
केपी चौधरी ने 2016 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। वे तेलुगु फिल्म कबाली के निर्माता थे। 2023 में उन्हें साइबराबाद पुलिस ने 93 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को पता चला कि चौधरी के ग्राहक कथित तौर पर फिल्म जगत से जुड़े हुए थे, जिनमें तेलुगू और तमिल फिल्म उद्योगों के अभिनेता और अभिनेत्रियां व व्यापारिक जगत के लोग भी शामिल थे।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने भाई की शादी के लिए लिया काम से ब्रेक, समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचीं मुंबई
विज्ञापन

फिल्म निर्माता पर लगा था गांजा खरीदने का लगा था आरोप
फिल्म निर्माता ने कथित तौर पर नाइजीरियाई नागरिक पेटिट एबुजर से गांजा खरीदा था और इसका इस्तेमाल खुद के उपभोग और अपने गिरोहों में सप्लाई के लिए कर रहा था। वह ड्रग किंगपिन एडविन नून्स से भी जुड़ा हुआ है, जिसे पहले एचएनईडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। गोवा में बसने वाले चौधरी ने वहां एक क्लब शुरू किया। हालांकि, उनका कारोबार डूब गया। वह अन्य फिल्मों के वितरक भी थे। हालांकि उन्हें घाटा हुआ, लेकिन चौधरी ने इंडस्ट्री में मशहूर हस्तियों के साथ अच्छे संबंध बनाए।
Deva Song: ‘देवा’ का नया गाना ‘मर्जी चा मालिक’ रिलीज …पूजा हेगड़े के साथ लिप-लॉक करते दिखे शाहिद कपूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें