फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF 3 Release : यश की 'केजीएफ 3' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस साल रिलीज होगी रॉकी भाई की फिल्म

Fri, 29 Sep 2023 04:45 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। होम्बले फिल्म्स के प्रवक्ता के अनुसार, 'केजीएफ' की तीसरी किश्त 2025 में रिलीज होगा। 
विज्ञापन
केजीएफ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। होम्बले फिल्म्स के प्रवक्ता के अनुसार, 'केजीएफ' की तीसरी किश्त 2025 में रिलीज होगा। 

विज्ञापन


दिसंबर में होगी फिल्म की आधिकारिक घोषणा
एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,  “21 दिसंबर को 'केजीएफ' की पांचवीं वर्षगांठ पर हम 'केजीएफ 3' की रिलीज योजना की घोषणा करेंगे। 'केजीएफ 3' के लिए निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के बीच शुरुआती दौर की चर्चा हो चुकी है और कहानी पर चर्चा हो चुकी है। शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू होगी और फिल्म 2025 में रिलीज होगी। 'केजीएफ 3' की रिलीज के बारे में आधिकारिक घोषणा इस साल दिसंबर में की जाएगी।"

होम्बले फिल्म्स की पाइपलाइन में हैं तीन फिल्में 
बता दें कि होम्बले फिल्म्स की पाइपलाइन में तीन और फिल्में हैं। प्रवक्ता ने अनुसार, "हमारे पास प्रभास के साथ 'सालार 2', ऋषभ शेट्टी के साथ 'कांतारा 2' और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ 'टायसन' है।"

Honey Singh-Sonakshi: 9 वर्ष बाद फिर बनी सोनाक्षी और हनी सिंह की जोड़ी, कला स्टार बन हसीना को उड़ाएंगे रैपर!

फैंस को हैं केजीएफ 3 का इंतजार
विज्ञापन

पीरियड एक्शन फ्रैंचाइजी, जो 2018 के 'केजीएफ: चैप्टर 1' से शुरू हुई उसके बाद 2022 में इसका सीक्वल आया, जिसका टाइटल 'केजीएफ: चैप्टर 2" था। फिल्म की कहानी रॉकी के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं, अब रॉकी भाई के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mark Antony Bribe Case: रिश्वत मामले में सेंसर बोर्ड के खिलाफ मोर्चा, प्रसून जोशी को इम्पा और इफ्टडा के पत्र
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें