फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश पर यश का बड़ा बयान, ‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन पर भी बोले एक्टर; कहा- ‘अहंकार का नहीं…’

Mon, 17 Aug 2026 03:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब एक्टर ने फिल्म के पोस्टपोन और दूसरी फिल्मों से क्लैश पर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज', 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ क्लैश की बात सामने आई थी। अब यश ने इस पूरे मामले पर अपनी राय दी है। 

फिल्म हुई बार-बार पोस्टपोन

विज्ञापन

फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में बनी अनिश्चितता के चलते इसकी रिलीज 4 जून कर दी गई। इसके बाद फिल्म की रिलीज फिर टाल दी गई। अब हाल ही में इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में यश ने फिल्म की रिलीज टालने और बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर खुलकर बात की।

टॉक्सिक - फोटो : एक्स

100-200 करोड़ खोने का डर नहीं

  • यश ने साफ कहा कि फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला इस डर से नहीं लिया गया कि बॉक्स ऑफिस पर 100 या 200 करोड़ रुपये का नुकसान हो जाएगा।
  • उनके लिए यह फैसला पैसे या अहंकार का नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का था।
  • यश ने कहा कि अगर वह सिर्फ अपनी इमेज बचाने या किसी को कुछ साबित करने के लिए फिल्म को उसी तारीख पर रिलीज करते, तो वह असली अहंकार होता।
  • उनके लिए सबसे जरूरी यह था कि वह दर्शकों से किया हुआ अपना वादा पूरा कर पा रहे हैं या नहीं।
  • एक्टर ने कहा कि उनका सबसे बड़ा डर फिल्म को लेकर था।
  • अगर उन्हें लगता है कि वह दर्शकों को वह फिल्म नहीं दे पा रहे हैं, जिसका उन्होंने वादा किया था, तो वह पीछे हटने के बजाय आगे बढ़ना पसंद करेंगे।

टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

कभी जानबूझकर किसी फिल्म से क्लैश नहीं किया 
बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर यश ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी जानबूझकर किसी दूसरी फिल्म के साथ अपनी फिल्म का क्लैश नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘जो भी क्लैश आप बोल रहे हैं, उसमें मैं सीधे जाकर कभी क्लैश में नहीं आया। मेरी डेट पहले अनाउंस होती है और उसके बाद अगर कोई फिल्म आती है, तो वो क्लैश हो जाता है।’ यश ने यह भी कहा कि उन्हें जिंदगी में कुछ खोने का डर नहीं है। उन्होंने कहा, जिंदगी में मुझे खोने का कुछ है ही नहीं, तो मुझे डर है ही नहीं।’

बॉक्स ऑफिस पर 100 या 200 करोड़ रुपये के नुकसान की बात पर भी यश ने इसे ज्यादा बड़ी चिंता नहीं माना। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिल्कुल शून्य से की थी। आज उनके पास जो कुछ भी है, वह उनके लिए एक एक्स्ट्रा चीज है।

विज्ञापन

टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- Yash: यश ने बताया क्यों नहीं अटैंड किया था फैन का अंतिम संस्कार? बोले- ‘वो गलत मानसिकता है…’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें