फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कलाकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद में फंसे रवि तेजा? वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजंस ने किया ट्रोल

Mon, 17 Aug 2026 11:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Teja Controversy: अभिनेता रवि तेजा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इरुमुडी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनकी एक टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया है और एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन
नक्षत्र सीएम-रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर रवि तेजा अपनी आगामी फिल्म 'इरुमुडी' के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुए। यहां एक बाल कलाकार के लिए उन्होंने कथित तौर पर तेलुगु भाषा में अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद वे विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर रवि तेजा की इस टिप्पणी को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन

इवेंट में रवि तेजा ने की टिप्पणी
बीते दिन रविवार को रवि तेजा फिल्म 'इरुमुडी' से जुड़े एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट पर मजाकिया अंदाज में ऐसी टिप्पणी कर डाली, जिसे लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया जा रहा है। कुछ नेटिजंस उनके शब्दों की आलोचना कर रहे हैं और इसे अपमानजनक टिप्पणी बता रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स तेलुगु में उस शब्द के अलग-अलग अर्थों का हवाला देते हुए अभिनेता का बचाव कर रहे हैं।

रवि तेजा ने क्या कहा था?
इवेंट से सामने आए वीडियो में बाल कलाकार नक्षत्र ने रवि तेजा से अपने लिए एक निकनेम (उपनाम) रखने को कहा। एक्टर ने जवाब देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'मुदुरू मुंडा'। इसके बाद नक्षत्र ने कहा कि इसका अर्थ उन्हें नहीं मालूम, जिस पर रवि तेजा ने कहा कि वे बाद में बताएंगे। बता दें कि नक्षत्र 'इरुमुडी' में रवि तेजा के साथ नजर आने वाली हैं।
 

नेटिजंस ने किस बात पर जताई आपत्ति?
चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए निकनेम के तौर पर इस्तेमाल किए गए 'मुदुरु मुंडा' शब्द पर कुछ लोग आपत्ति जता रहे हैं। 
  • कुछ यूजर्स का दावा है कि तेलुगु में इसका अर्थ महिलाओं के लिए अपमानजनक है। 
  • इस शब्द को ओवरस्मार्ट या अपनी उम्र से अधिक चतुर महिला के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 
  • ऐसे में यूजर्स एक बाल कलाकार के लिए इस शब्द को बोले जाने पर रवि तेजा को ट्रोल कर रहे हैं। 
  • लोग इसलिए विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह शब्द एक छोटी बच्ची के लिए कहा गया। 
  • कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पिता और उनकी छोटी बेटी के रिश्ते पर बनी फिल्म के इवेंट में ऐसी टिप्पणी बहुत अजीब लगी। 
  • एक यूजर ने पूछा, 'यह कैसी भाषा है'? दूसरे ने लिखा, 'यह क्या बकवास है? क्या नशे में हो'? 
  • वहीं, एक यूजर ने पूछा कि क्या रवि तेजा अपनी बच्ची के लिए ऐसा शब्द इस्तेमाल करेंगे?
विज्ञापन

बचाव में भी आए कुछ यूजर्स
इंटरनेट पर अधिकांश लोग रवि तेजा की आलोचना कर रहे हैं। मगर, कुछ यूजर्स एक्टर के बचाव में भी आए हैं। उनका कहना है कि तेलुगु में हर संदर्भ में 'मुंडा' शब्द को अपमानजनक नहीं माना जाता है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि यह शब्द तेलुगु कवियों और लेखकों की रचनाओं में भी आया है, जिससे पता चलता है कि संदर्भ के आधार पर इसके अर्थ और भाव अलग-अलग हो सकते हैं। आलोचनाओ पर रवि तेजा ने अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें