सपना हकीकत में बदला
प्रिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'शादी से लौटते समय आपको हमेशा इतना भरा-पूरा महसूस नहीं होता! विजय-रश्मिका के साथ ऐसा नहीं लगा कि हम दो मशहूर हस्तियों की शादी करा रहे हैं। ऐसा लगा जैसे हम दो खूबसूरत इंसानों की शादी करवा रहे हैं, जो एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। उन्हें पता था कि उन्हें क्या चाहिए। हम सबने मिलकर बस उनके सपनों को हकीकत में बदल दिया।'
मां-बाप की रही भूमिका
प्रिया ने शादी को यादगार बनाने में दोनों परिवारों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि विजय की मां हर छोटी-बड़ी बात में शामिल थीं और शादी को लेकर उनका नजरिया बहुत साफ था। रश्मिका के माता-पिता भी उतने ही मिलनसार थे और इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा थे।
प्रिया ने रीति-रिवाजों को समझा
शादी की तैयारियों के सिलसिले में, प्रिया ने रीति-रिवाजों को बेहतर ढंग से समझने के लिए कुछ समय लिया। उन्होंने इस जोड़े के भाई-बहनों और पूरी टीम की मौजूदगी का भी जिक्र किया। उन्होंने आखिर में लिखा, 'यह शादी हमेशा मेरे दिल में बसी रहेगी। विजय-रश्मिका अपनी दुनिया से मेरा परिचय करवाने के लिए बहुत शुक्रिया।'
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई विजय-रश्मिका की शादी?
बता दें कि विजय-रश्मिका ने 26 फरवरी को शादी की थी। इसमें खास लोग ही शामिल हुए थे। दोनों ने हैदराबाद में 4 मार्च को शादी का रिसेप्शन होस्ट किया था। इसमें कई बड़े कलाकार शामिल हुए थे।