फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobi George: चेक बाउंस मामलों में गिरफ्तार हुए अभिनेता-निर्देशक सोबी जॉर्ज, संपत्ति हुई जब्त

Tue, 24 Mar 2026 04:20 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sobi George Cheque Bounce Cases: अभिनेता-निर्देशक सोबी जॉर्ज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कई चेक बाउंस मामलों की वजह से इस मुश्किल में फंसे हैं।
विज्ञापन
सोबी जॉर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलागृहम संगीत मंडली के मंच कलाकार, अभिनेता और निर्देशक सोबी जॉर्ज बहुत बड़ी मुश्किल में फंस हए हैं। केरल पुलिस ने बताया कि आज मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनेता पर कई चेक बाउंस के मामले चल रहे हैं।

विज्ञापन

किस आधार पर हुई गिरफतारी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोर्ट ने सोबी जॉर्ज के खिलाफ चेक बाउंस के दो मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, उसी के आधार पर उन्हें पकड़ा गया है। अधिकारी ने आगे यह भी बताया कि सोबी जॉर्ज पर 2013 से ही राज्य के अलग-अलग इलाकों में धोखाधड़ी और जालसाजी के कई मामले चल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जब सोबी ने अपना खुद का कलागृहम म्यूजिक ट्रूप शुरू किया, तो उन्हें आर्थिक परेशानी हो गई। इस दौरान उनके संस्थान की कई संपत्ति, जिसमें एक बस भी शामिल थी, जब्त कर ली गईं।

क्या है आरोप
सोबी जॉर्ज पहले कलाभवन थिएटर ग्रुप से जुड़े थे। सोबी जॉर्ज पर आरोप है कि उन्होंने कई लोगों को अपने ट्रूप के साथ विदेश ले जाने का लालच देकर उनसे पैसे ठगे। शिकायतों के मुताबिक, कुछ ने कहा कि वह उन्हें विदेश नहीं ले गए, तो कुछ का आरोप है कि वह विदेश में उन्हें अकेला छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

कौन हैं सोबी जॉर्ज?
सोबी जॉर्ज, जिन्हें कलाभवन सोबी जॉर्ज के नाम से भी जाना जाता है। सोबी एक मलयालम रंगमंच कलाकार, अभिनेता और कोथमंगलम कलागृहम संगीत मंडली के निर्देशक हैं। आज उन्हें केरल में धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और चेक बाउंस जैसे कई मामलों में गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोप यह है कि उन्होंने लोगों को विदेश में नौकरी का झांसा देकर पैसे ठगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें