'पुष्पा द रुल' को लेकर मेकर्स ने बड़ा ने बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने ट्विटर पर 'पुष्पा 2' से संबंधित एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अल्लू अर्जून की इंटेन्स झलक देखने को मिल रही है।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट यानी पुष्पा दो साल पहले रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, जिसकी बदौलत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, जिसके बाद अब अल्लू अर्जुन के फैंस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सात अप्रैल को आएगा टीजर!
इस बीच 'पुष्पा द रुल' को लेकर मेकर्स ने बड़ा ने बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने ट्विटर पर 'पुष्पा 2' से संबंधित एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अल्लू अर्जून की इंटेन्स झलक देखने को मिल रही है। 20 सेकेंड के इस वीडियो आप देख सकते है कि तिरुपति जेल पु्ष्पा फरार हो गया है। जेल से भागने के बाद अब वह कहां है इसका पता 7अप्रैल को शाम चार बजे पता चलेगा। मेकर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि द सर्च एंड सून!