फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waves 2025: अल्लू अर्जुन बोले, ‘मैं साउथ में पहला एक्टर जिसने बनाए सिक्स पैक एब्स', जानिए किसने किया मोटिवेट

Fri, 02 May 2025 11:40 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ‘पुष्पा 2’ से देश भर में मशहूर हो चुके साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन वेव्स समिट 2025 में शामिल हुए। इस मौके पर सिनेमा को लेकर बात की। साथ ही बताया कि वह पहले एक्टर थे, जिन्होंने साउथ में सिक्स पैक एब्स बनाए। इस बात के लिए किसने उन्हें मोटिवेट किया, जानिए।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन मुंबई में वेव्स समिट 2025 में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। ‘पुष्पा भाऊ’ के नाम से मशहूर हो चुके अल्लू अर्जुन ने इवेंट में अपना सिग्नेचर पोज करके भी दिखाया। इस पोज के बाद अल्लू अर्जुन के लिए खूब तालियां बजीं। इस इवेंट में अल्लू अर्जुन ने देश और दुनिया के सिनेमा को लेकर बात की। साथ ही साउथ में सिक्स पैक एब्स का ट्रेंड शुरू करने की बात भी कही। 

ये खबर भी पढ़ें: Pushpa 2: 'पुष्पा 2' भगदड़ हादसे में घायल हुआ श्रीतेज न्यूरो रिहैब सेंटर में भर्ती, अस्पताल ने जारी किया बयान

20 साल पहले साउथ में एब्स का ट्रेंड लाए 

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन वेव्स समिट 2025 में कहते हैं, ‘हां, 20 साल पहले मैंने ऐसा किया था। इससे पहले किसी दक्षिण भारतीय एक्टर के एब्स नहीं होते थे। बॉडी बनाने को लेकर वहां पर एक तरह का टैबू था। उस वक्त मुझे लगा कि इस सोच को बदलने के लिए किसी को शुरुआत करनी हाेगी। इस काम को करने के लिए मेरे एक को-एक्टर ने मदद की। दरअसल, उस को-एक्टर ने कहा था कि साउथ में कोई एक्टर सिक्स पैक नहीं बना सकता है। मैंने इसे चैलेंज की तरह लिया और एब्स बनाए।’ 

ये खबर भी पढ़ें:Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने 'एए22x ए6' को लेकर फैंस से किया खास वादा, जानिए 'वेव्स' में अभिनेता ने क्या कहा? 

इस फिल्म में आएंगे नजर 
अल्लू अर्जुन वेव्स समिट 2025 में ही अपनी आने वाली फिल्म की बात की। वह एटली के साथ एक फिल्म 'एए22xए6' कर रहे हैं। एटली ने शाहरुख के साथ ‘जवान’ जैसे हिट फिल्म दी है, साउथ में भी ‘थेरी’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। अब अल्लू अर्जुन और एटली साथ में काम करेंगे। इस फिल्म के अलावा अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 3’ में भी नजर आएंगे, इस सीरीज की पिछले दो फिल्में हिट रही हैं तो दर्शकों को तीसरे पार्ट का भी इंतजार है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें