फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishnu Prasad Death: विष्णु प्रसाद का निधन, लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे मलयालम अभिनेता

Fri, 02 May 2025 10:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishnu Prasad Passed Away: मलयालम अभिनेता विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। अभिनेता किशोर सत्या ने उनके निधन की जानकारी दी। अभिनेता लंबे समय से गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। 
विज्ञापन
विष्णु प्रसाद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेता विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। अभिनेता किशोर सत्या ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने अपने फेसबुक हैंडल पर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। किशोर ने लिखा, 'प्रिय सभी, बहुत दुखद समाचार... विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमारी का इलाज करा रहे थे। संवेदना, प्रार्थना है कि उनके परिवार को इस असामयिक क्षति से उबरने की शक्ति मिले।'

विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने 'एए22x ए6' को लेकर फैंस से किया खास वादा, जानिए 'वेव्स' में अभिनेता ने क्या कहा?

लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे थे अभिनेता
कथित तौर पर विष्णु प्रसाद लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर थी। फिल्मीबीट के अनुसार, अभिनेता का परिवार उनके लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी कर रहा था और उनकी बेटी ने स्वेच्छा से डोनर बनने की पेशकश भी की थी। हालांकि, परिवार को सर्जरी के लिए आवश्यक धन जुटाने में संघर्ष करना पड़ा।


परेश रावल के बाद अब इस अभिनेत्री ने मूत्र का सेवन करने के बताए फायदे, बोलीं- यह जवान रखने में मदद करता है
विज्ञापन

विष्णु प्रसाद की मशहूर फिल्में
विष्णु प्रसाद मलयालम फिल्म और टेलीविजन जगत में एक लोकप्रिय नाम थे। उन्होंने थोंडिमुथलम ड्रिकसाक्शियम और नाइजीरिया से सूडानी जैसी फिल्मों में अपने प्रदर्शन से उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाई। वह काशी, काई एथम दूरेथु, रनवे, मम्बाझकालम, लॉयन, बेन जॉनसन, लोकनाथन आईएएस, पाठका और मराठा नाडु जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।
Prabhas: भूषण कुमार ने शेयर की 'स्पिरिट' को लेकर बड़ी अपडेट, जानिए प्रभास कब शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें