फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannappa: राष्ट्रपति भवन में हुई 'कन्नप्पा' की स्पेशल स्क्रीनिंग, निर्माता बोले- 'हर घर महादेव'

Thu, 17 Jul 2025 12:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannappa Special Screening At Rashtrapati Bhavan: विष्णु मांचू और अक्षय कुमार की फिल्म 'कन्नप्पा' की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुई। इसकी खास जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी है।
 
विज्ञापन
फिल्म 'कन्नप्पा' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म कन्नप्पा के निर्माताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर एक खास जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया की फिल्म 'कन्नप्पा' की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में रखी गई। इसके साथ ही निर्माताओं ने एक खास नोट भी शेयर किया।
विज्ञापन

 

निर्माताओं का पोस्ट
साउथ फिल्म कन्नप्पा के निर्माताओं ने एक्स पर फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी देते हुए लिखा, "हमें गर्व है कि कन्नप्पा की विशेष स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हुई। यह फिल्म की भक्ति और सांस्कृतिक कहानी को सम्मान देता है। हर हर महादेव। हर घर महादेव।"

फिल्म के किरदार
विष्णु मांचू ने फिल्म में थिन्नाडु नामक योद्धा का किरदार निभाया है, जो भक्त कन्नप्पा बनता है। अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में हैं, प्रभास रुद्र के रूप में नजर आए और मोहनलाल किराता की शक्तिशाली भूमिका में नजर आए। 'कन्नप्पा' साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। इसमें विष्णु मांचू के बेटे अवराम मांचू ने अपने करियर की शुरुआत की है। हाल ही में विष्णु ने सोशल मीडिया पर अवराम का कन्नप्पा के सेट से एक शानदार वीडियो शेयर किया था।
विज्ञापन

फिल्म कन्नप्पा
'कन्नप्पा' एक पौराणिक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसे दर्शकों और आलोचकों ने खूब पसंद किया। इसमें विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल और काजल अग्रवाल जैसे बड़े सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है, जो 'महाभारत' धारावाहिक के लिए मशहूर हैं। कन्नप्पा 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: Homebound: करण जौहर ने शेयर की खुशखबरी, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा 'होमबाउंड' का प्रदर्शन...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें