फिल्म जूनियर को लेकर एसएस राजामौली की राय
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, एस एस राजामौली ने कहा कि 1,000 स्क्रीनों पर फिल्म 'जूनियर' का रिलीज होना बड़ी बात है और यह दर्शकों की रुचि दिखाता है। उन्होंने जेनेलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा की तरह खूबसूरत और सदाबहार हैं। उन्होंने किरीटी की पहली फिल्म की भी प्रशंसा की और कहा कि वह बहुत आगे जाएंगी। राजामौली ने श्रीलीला को भविष्य का सुपरस्टार बताया और उनके डांस की तारीफ की।
एसएस राजामौली की फिल्म
एसएस राजामौली जल्द ही अपनी एक्शन फिल्म 'SSMB29' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में साउथ स्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में महेश के अलावा प्रियंका चोपड़ा और साउथ एक्टर पृथ्वी सुकुमारन नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Homebound: करण जौहर ने शेयर की खुशखबरी, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा 'होमबाउंड' का प्रदर्शन