साउथ के सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी फिल्म 'वारिसु' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। पोंगल पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। वहीं,अब उनकी अगली फिल्म 'थलपति 67' की रिलीज को लेकर जानकारी सामने आ रही है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अस्थायी रूप से अभी 'थलपति 67' नाम दिया गया है।