तारक रत्न अपने चचेरे भाई नारा लोकेश की पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गए तो तुरंत अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अभिनेता के चाचा और दिग्गज एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण ने पुष्टि की कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और वह कोमा में हैं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता जूनियर एनटीआर के भाई नंदामुरी तारक रत्न को बीते शुक्रवार एक रैली में शामिल होने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में तो कहा जा रहा था कि वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे, लेकिन बाद में पता चला था कि उनको दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वह कोमा में चले गए थे। हालांकि उनकी हालत स्थिर है और उनकी सेहत का हाल जानने के लिए उनके चचेरे भाई जूनियर एनटीआर और कल्याण राम बैंगलोर के अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
रैली के दौरान हुए बेहोश
बता दें कि तारक रत्न अपने चचेरे भाई नारा लोकेश की पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गए तो तुरंत अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अभिनेता के चाचा और दिग्गज एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण ने पुष्टि की कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और वह कोमा में हैं।
इसे भी पढ़ें- Farah Khan: फराह खान ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, बोलीं- बैकग्राउंड डांसर जैसे पहनते हैं कपड़े
इन फिल्मों में आए नजर
बता दें कि तारक रत्न दिग्गज अभिनेता और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे नंदामुरी तारक रामा राव के पोते भी हैं। तारक रत्न ने साल 2003 की रोमांस फिल्म 'ओकाटो नंबर कुर्राडू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में लीड रोल निभाया। इसके अलावा वह ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुके हैं।