अंतिम संस्कार में पहुंचे यश
बता दें कि अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना की उस समय मृत्यु हो गई जब वे बैंकॉक में छुट्टियां मना रहे थे। एक्ट्रेस को लो ब्लड प्रेशर था जिसके कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। नौ अगस्त को स्पंदना के अंतिम संस्कार में कई बड़ी हस्तियां एक्टर को सांत्वना देने पहुंची थीं। यश भी उनमें से एक थे। सोशल मीडिया पर यश और विजय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यश रोते हुए विजय को संभालते नजर आ रहे हैं।
कार्डियक अरेस्ट से हुआ था निधन
टीवी9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पंदना का पार्थिव शरीर उनके पिता बीके शिवराम के बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित आवास पर लाया गया परिवार के कई सदस्य और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि देने और संवेदना व्यक्त करने आए। बेंगलुरु की रहने वाली स्पंदना का सात अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। वह महज 42 साल की थीं। उनके शव को भारत वापस लाने से पहले बैंकॉक में पोस्टमॉर्टम किया गया था।
विजय ने इन फिल्मों से बनाई पहचान
स्पंदना और विजय की शादी साल 2007 में हुई थी। उनका एक बेटा है जिसका नाम शौर्य है। स्पंदना का फिल्म इंडस्ट्री में करियर छोटा रहा। उन्होंने 2016 की फिल्म 'अपूर्वा' में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। फिल्म में रविचंद्रन भी थे। वहीं, विजय राघवेंद्र 'सीताराम बेनॉय केस नंबर 18,' 'यदा यदा ही धर्मस्य,' 'नन्ना निन्ना प्रेमा कठे,' 'शिवयोगी श्री पुट्टयज्जा,' और 'फेयर एंड लवली' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।
Leo: विजय की 'लियो' पर आया बड़ा अपडेट, दो भाग में निर्देशक लोकेश कनगराज बनाएंगे फिल्म