साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही अपनी आने वाली तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' पर काम शुरू करेंगे। इस बीच विजय एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, विजय देवरकोंडा पिछले कुछ वर्षों से धार्मिक रूप से अपने फैंस के लिए यात्राएं स्पॉन्सर करते हैं। इस साल विजय ने 100 फैंस को अपने खर्चे पर मनाली की यात्रा पर भेजा है। विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके फैंस की एक झलक दिख रही है, जो हवाई जहाज में यात्रा करने के लिए जा रहे थे।