क्यों बदली गई किंगडम की रिलीज डेट
विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंगडम, जो पहले 30 मई, 2025 को रिलीज होने वाली थी, अब स्थगित हो गई है। निर्माताओं ने नई रिलीज तारीख 4 जुलाई, 2025 घोषित की है। गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म हाल की घटनाओं के कारण टाल दी गई है। निर्माताओं ने कहा, "हाल की अप्रत्याशित घटनाओं और देश के माहौल के कारण प्रचार करना मुश्किल हो गया। हम चाहते हैं कि किंगडम को बेहतरीन तरीके से पेश किया जाए। हम आपके समर्थन की सराहना करते हैं और 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आपसे मिलने की उम्मीद करते हैं।"
फिल्म किंगडम
फिल्म में विजय देरकोंडा के साथ मुख्य भूमिका में भाग्यश्री बोरसे नजर आएंगी। किंगडम का निर्माण सिथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने किया है। इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग, जून 2023 में शुरू हुई थी। इसकी शूटिंग हैदराबाद, विशाखापत्तनम, केरल और श्रीलंका में हुई है।
यह भी पढ़ें: Ginny Wedss Sunny 2: 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' की हुई घोषणा, यामी-विक्रांत का पत्ता साफ, नजर आएगी यह नई जोड़ी..