फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peddi: ब्रिटेन के प्रशंसकों ने राम चरण को दिया 'पेद्दी' से जुड़ा एक खास गिफ्ट, सरप्राइज पाकर खुश हुए एक्टर

Wed, 14 May 2025 10:54 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Charan: हाल ही में साउथ स्टार राम चरण का वैक्स स्टैचू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया, जिसका अनावरण राम ने खुद किया। वहीं इसी दौरान यूके के प्रशंसकों ने राम को एक सरप्राइट गिफ्ट दिया, जिसे एक्टर ने खुशी-खुशी एक्सेप्ट किया।
 
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल स्टार राम चरण ने हाल ही में लंदन के मैडम तुसाद में अपने वैक्स स्टैच्यू का अनावरण किया, जिसने सबका ध्यान खींचा। उनके स्टाइलिश अंदाज ने प्रशंसकों को इंप्रेस कर दिया और अब उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसी दौरान ब्रिटेन के प्रशंसकों ने राम को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया। आइए जानते हैं क्या है वह खास गिफ्ट...
विज्ञापन

 

राम चरण - फोटो : X
ब्रिटेन के प्रशंसकों ने राम को दिया स्पेशल गिफ्ट 
यूके के सफर के दौरान राम चरण ने अपने प्रशंसकों से खास मुलाकात की और उनकी आगामी फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) की चर्चा भी की। इसी दौरान ब्रिटेन के प्रशंसकों ने उन्हें 'पेद्दी' से प्रेरित होकर एक क्रिकेट बैट गिफ्ट में दिया। राम चरण ने मुस्कुराते हुए इस स्पेशल गिफ्ट को स्वीकार किया और उस पर अपने हस्ताक्षर किए। प्रशंसकों ने पेद्दी के लिए राम को शुभकामनाएं दीं, तो वहीं राम चरण ने कहा कि यह उनकी फिल्म 'रंगस्थलम' से भी बेहतर होगी। 
विज्ञापन

राम चरण - फोटो : X
फिल्म 'पेद्दी' 
राम चरण जल्द ही बुची बाबू सना के निर्देशन में 'पेद्दी' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस ग्रामीण खेल ड्रामा में जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। राम और जान्वही के अलावा इस फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और सत्या भी नजर आएंगे। वृद्धि सिनेमा द्वारा समर्थित यह फिल्म 27 मार्च, 2026 को पूरे भारत में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Miss World 2025: हैदराबाद के चारमीनार पहुंचीं 109 देशों की मिस वर्ल्ड प्रतियोगी, चूड़ी बाजार में की शॉपिंग.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें