फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: सपोर्टिंग एक्टर से सुपरस्टार तक; पर्दे पर भी हिट रही विजय-रश्मिका की जोड़ी; अब बने जीवनसाथी

Thu, 26 Feb 2026 03:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Rashmika Wedding: पर्दे पर हिट रही विजय-रश्मिका की जोड़ी अब ऑफिशियली रियल कपल की जोड़ी बन गई है। जानते हैं यहां तक कैसा रहा विजय देवरकोंडा का सफर और कैसा रहा अब तक का करियर… 
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैंस के चहेते कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने उदयपुर में दो अलग-अलग रिवाजों से शादी की। इसमें पहले तेलुगु परंपराओं से शादी हुई, जिसमें कपल 10:10 बजे शादी के बंधन में बंधा। जबकि शाम को कपल कोडेला परंपराओं से शादी के बंधन में बंधेगा। विजय और रश्मिका का नाम साल 2018 में आई उनकी फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के बाद से ही जोड़ा जाता रहा है। लेकिन कपल ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। अब आज लगभग आठ साल के अफेयर के बाद दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के बन गए हैं। आज भले ही विजय देवरकोंडा की गिनती तेलुगु के सबसे बड़े स्टार्स में होती है, लेकिन यहां तक पहुंचने का विजय का सफर काफी लंबा रहा है। डालते हैं एक नजर विजय के करियर पर।

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda

कॉलेज में थिएटर से की शुरुआत
9 मई 1989 को हैदराबाद में पैदा हुए विजय देवरकोंडा का पूरा नाम देवरकोंडा विजय साई है। हालांकि, फिल्मों में उन्होंने विजय देवरकोंडा के नाम से ही अपनी पहचान बनाई है। विजय के पिता गोवर्धन राव एक टीवी सीरियल डायरेक्टर थे। लेकिन सफलता न मिलने के कारण उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। विजय ने बी कॉम की पढ़ाई की है। उन्होंने कॉलेज के ही समय से थिएटर करना शुरू कर दिया था। उनके छोटे भाई आनंद देवरकोंडा भी तेलुगु फिल्मों के एक्टर हैं।

सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर मिली पहली फिल्म
विजय देवरकोंडा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर सपोर्टिंग एक्टर की थी। उनकी पहली फिल्म साल 2011 में आई ‘नुव्वीला’ है। इसमें उनके साथ रवि बाबू और यामी गौतम नजर आए थे। इसके बाद 2012 में विजय ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’ में छोटे से रोल में नजर आए। 2015 में विजय नाग अश्विन की पहली निर्देशित फिल्म ‘येवडे सुब्रामण्यम’ में एक्टर नानी के साथ सपोर्टिंग किरदार में दिखाई दिए।

विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म बनी सुपरहिट
विजय देवरकोंडा को बतौर लीड एक्टर पहली बार फिल्म ‘पेल्ली चूपुलु’ में देखा गया। 2017 में आई यह रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसे तेलुगु की बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला और साथ ही दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले। इस फिल्म ने विजय देवरकोंडा को बतौर लीड एक्टर इंडस्ट्री में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 2017 में विजय ‘द्वारका’ में नजर आए।

यह खबर भी पढ़ेंः  Virosh Wedding News Live: पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, तेलुगु रिवाज से पूरी हुई शादी; शाम में होगा कोडेला विवाह

विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda

‘अर्जुन रेड्डी’ ने बनाया सुपरस्टार
विजय देवरकोंडा को अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता साल 2017 में आई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से मिली। एक गुस्सैल, शराबी और आशिक सर्जन डॉक्टर के किरदार में विजय देवरकोंडा ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को प्रभावित किया। फिल्म के लिए विजय को बेस्ट एक्टर तेलुगु का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। हालांकि, फिल्म को तारीफ के साथ-साथ अपने वॉयलेंस और महिलाओं के साथ गलत व्यवहार के लिए आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

इन फिल्मों ने हासिल की सफलता
‘अर्जुन रेड्डी’ की सफलता के बाद विजय देवरकोंडा के पास फिल्मों की लाइन लग गई। साल 2018 में उनकी एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हुईं। जिनमें ‘ये मंत्रम वेसावे’, ‘गीता गोविंदम’, ‘महानति’, ‘नोटा’ और ‘टैक्सीवाला’ शामिल हैं। इसमें से अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। देखते-देखते विजय सेल्फ मेड स्टार बन गए।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका के साथ हिट है ऑनस्क्रीन जोड़ी
विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ ‘गीता गोविंदर’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया है। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। दोनों की लव स्टोरी भी ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर ही शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों को ‘डियर कॉमरेड’ में भी फैंस ने काफी पसंद किया। ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट होने के बाद लोगों को ऑफस्क्रीन भी दोनों की जोड़ी पसंद आने लगी। अब फाइनली ये जोड़ी असल में भी पति-पत्नी बन गए हैं।

विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda

बॉलीवुड में फ्लॉप रही शुरुआत
तेलुगु सिनेमा में सफल होने के बाद विजय ने साल 2022 में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘लाइगर’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में अनन्या पांडे उनके साथ प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। एक स्ट्रीट फाइटर की कहानी दिखाती यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जल्द बड़े पर्दे पर नजर आएगी विजय-रश्मिका की जोड़ी
विजय आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। अब फैंस को उनकी आगामी फिल्म ‘राउडी जनार्दना’ का इंतजार है। इसके अलावा उनके खाते में फिल्म ‘राणाबाली’ भी है। इसमें एक बार फिर विजय और रश्मिका की जोड़ी साथ में नजर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें