फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले केरल हाईकोर्ट ने लगाई रोक; 15 दिन के लिए टली फिल्म

Thu, 26 Feb 2026 02:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Kerala Story 2: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' पर अभी भी विवाद जारी है। केरल हाई कोर्ट ने फिल्म को रिलीज न करने को कहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है। केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते हुए सोच-समझकर काम नहीं लिया। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर यह आदेश दिया। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी।

विज्ञापन


गाइडलाइंस का नहीं हुआ पालन
कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि फिल्म से सामाजिक सौहार्द न बिगड़े, यह पक्का करने के लिए बनाई गई गाइडलाइंस का सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने पालन नहीं किया।

याचिकाओं में क्या है?
हाईकोर्ट में दायर याचिकओं में 'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मिले सर्टिफिकेशन को चुनौती दी गई थी। इन याचिकाओं में दावा किया गया कि फिल्म में केरल को गलत तरीके से दिखाया गया। इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

विज्ञापन

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' - फोटो : सोशल मीडिया
भाईचारा बिगड़ने का दिया हवाला
फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिकाओं में, याचिकाकर्ता ने कहा कि फिल्म का टाइटल और प्रमोशनल मटीरियल दोनों ही केरल को गलत तरीके से दिखाते हैं। उनमें ऐसे थीम हैं जो भाईचारा बिगाड़ सकते हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ सकते हैं। एक याचिका में टाइटल से 'केरल' हटाने के लिए भी निर्देश देने की मांग की गई थी।

'तुम से तुम तक' ने की जबरदस्त वापसी, 'अनुपमा' का हुआ ये हाल; जानें सातवें हफ्ते की टीआरपी

विज्ञापन

द केरल स्टोरी 2 विवाद - फोटो : इंस्टाग्राम-@sunshinepictures
ट्रेलर रिलीज के बाद मचा हंगामा
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कड़े रिएक्शन मिले। फिल्म के एक सीन पर यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसमें जबरदस्ती एक महिला को प्रतिबंधित मांस खिलाया जाता है।

अदालत ने फिल्म देखने की जताई इच्छा
मंगलवार को केरल हाई कोर्ट ने फिल्म देखने की इच्छा जताई थी। मेकर्स ने अदालत से कहा कि 'द केरल स्टोरी 2' ने CBFC से स्वीकृति ली है। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने CBFC की तरफ से स्वीकृति दिए जाने पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें