अजित के घर पहुंचे विजय-तृषा
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय ने अजित को गले लगाकर दिया सहारा
जब विजय अपनी गाड़ी से उतरे, तो उन्होंने अजित को गले लगाकर अपना दुख जाहिर किया। इसके बाद वह घर के अंदर गए और परिवार के साथ कुछ समय बिताया। बाहर कड़ी सुरक्षा भी देखने को मिली।वहीं तृषा कृष्णन काले रंग के पारंपरिक सलवार सूट में नजर आईं और उन्होंने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
क्या साथ आए विजय और तृषा?
हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि विजय और तृषा साथ में पहुंचे थे या अलग-अलग। कुछ वीडियो में दोनों अलग-अलग गाड़ियों से आते दिख रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तृषा शायद विजय से कुछ मिनट पहले पहुंची थीं।
ये भी पढ़ें- राजकीय सम्मान के साथ होगा अजित कुमार की मां का अंतिम संस्कार, सीएम विजय ने किया एलान; कमल हासन ने भी जताया दुख
इन एक्टर्स ने जताया दुख
इससे पहले विजय ने अधिकारियों को मोहिनी मणि के अंतिम संस्कार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न करने का निर्देश दिए थे। विजय के अलावा कमल हासन, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, अभिनेत्री राधिका सरथकुमार और भी अन्य लोगों ने अजित की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया था।