दो दशकों से दोनों स्टार्स के फैंस के बीच है तकरार
दरअसल, अजित और विजय के प्रशंसकों के बीच दुश्मनी दो दशक पुरानी है। अजित ने अतीत में भी इस व्यवहार को गलत बताया था, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि वह नहीं चाहते कि उनके प्रशंसक विजय के प्रशंसकों से लड़ें। यह पहली बार नहीं है, जब अजित और विजय के प्रशंसक आपस में भिड़े हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसी तकरार की खबरें सामने आई हैं।