भाई पुनीत को यादकर हुए भावुक
इस दौरान अपने छोटे भाई पुनीत के आकस्मिक निधन के बारे में बात करते हुए अभिनता ने कहा कि मेरे भाई की उम्र 46 साल थी। जीवन में हर चीज का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग तो 20 साल की उम्र में ही दुनिया छोड़ जाते हैं। जब समय आता है, तो जाना ही पड़ता है। जब वह छोटे थे, तो हमेशा मेरे माता-पिता के साथ रहते थे। वह कभी स्कूल नहीं गए। उन्होंने घर पर ही पढ़ाई की। वह अपने पिता की सभी शूटिंग में जाया करते थे। कम उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, अभिनेता बने और फिर अभिनय में वापसी से पहले कुछ समय का ब्रेक लिया। ऐसा लगता था जैसे उनके माता-पिता को उनकी जरूरत थी, इसीलिए उन्होंने उन्हें बुलाया था।
फिल्म ‘45’ में निभाया एक महिला का किरदार
आगामी फिल्म ‘45’ में एक महिला का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए शिव राजकुमार ने कहा कि मैंने वो पोशाक पहनी, एक महिला होने का नाटक किया। मैंने अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर सेट पर प्रवेश किया। सब लोग देख रहे थे कि ये दो महिलाएं कौन हैं। मेरी पत्नी बहुत खुश थी। एक्टर ने अपनी आगामी फिल्मों की बात करते हुए बताया कि वो जल्द ही एक तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। एक्टर के इस खुलासे के बाद उन चर्चाओं को और भी बल मिल गया, जिनमें कहा जा रहा है कि शिव राजकुमार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हिस्सा होंगे।
हिंदी में 1 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘45’ की बात करें तो यह फिल्म 25 दिसंबर को कन्नड़ में और 1 जनवरी को तमिल व हिंदी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शिव राजकुमार के साथ उपेंद्र और बाज बी शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।