बॉलीवुड में सलमान को दिखावा करना पड़ा
सलमान के मुताबिक अगर आपके पास स्टेटस नहीं है तो बॉलीवुड में आपको मॉनिटर के सामने बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिलती है। इससे निपटने के लिए सलमान को 'एक बड़ा स्टार' होने का दिखावा करना पड़ा, हालांकि हिंदी इंडस्ट्री में अभी तक उनकी वैसी पहचान नहीं थी।
दुलकर सलमान ने कहा 'अगर आप सफल नहीं दिखते हैं, तो लोग आपको जरूरी नहीं समझते। अगर आप किसी फैंसी कार में नहीं आते हैं या बहुत सारे लोगों के साथ नहीं आते हैं तो आपको अहमियत नहीं दी जाती।
मलयालम में अलग हैं चीजें
अभिनेता ने कहा कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता है। वहां प्रोडक्शन की संस्कृति आमतौर पर ज्यादा सीधी और जमीनी है। वहां की टीमें अक्सर ज्यादा लोगों या फैंसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करतीं।
किसी इंडस्ट्री के बारे में गलत धारणा नहीं
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भले ही शुरुआत में चीजें ठीक नहीं रहीं लेकिन किसी भी इंडस्ट्री के बारे में उनकी कोई बुरी राय नहीं है। उन्हें बस इतना लगता है कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म सेट पर काम करने का तरीका अलग-अलग होता है।
दुलकर सलमान का काम
ख्याल रहे कि दुलकर सलमान ने इस साल फिल्म 'लोका चैप्टर 1' का प्रोडक्शन किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में थीं।