एसए चंद्रशेखर
निर्देशक और टीवीके प्रमुख विजय के पिता एसए चंद्रशेखर, फिल्म निर्माता आरबी चौधरी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।
कौन थे आरबी चौधरी?
आपको बता दें कि फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का राजस्थान के जूनथा गांव के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। आरबी चौधरी के निधन की पुष्टि उनकी टीम ने की थी। वह साउथ एक्टर जीवा के पिता थे। उन्होंने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। इनमें 'राजा' और 'आनंदम' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है।